Ganesh Ji Beej Mantra : हर कामना पूर्ण करे श्री गणेश जी के ये बीज मंत्र, ऐसे करें जाप 

भजन/आरती
Updated Aug 06, 2019 | 14:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

गणपति जी को बुद्धि का देवता माना जाता है। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले अगर आप उनके ये बीज मंत्र का जाप कर लें तो आपको जरूर सफलता मिलेगी। 

ganpati ji ke beej mantra
Ganpati ji  |  तस्वीर साभार: Instagram

Bhagwaan ganpati ke beej mantra: गणपति की जी पूजा करने वालों की मनोकामनाएं जल्‍द पूरी होती हैं। शास्‍त्रों के अनुसार उनकी पूजा करने के लिये वैसे तो गणेश चतुर्थी का दिन सबसे महत्‍वपूर्ण होता है मगर कुछ खास दिन जैसे बुधवार, विनायकी चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी और गणेश जन्मो‍त्सव का दिन भी काफी खास हो जाता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से आपके समस्त कष्टों का निवारण शीघ्र हो सकता है। तो आइए आज गणपति जी के इन्हीं बीज मंत्रों का जाप करें... 

।।गणपति जी का बीज मंत्र 'गं' है।।

1. आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज से मुक्ति के लिए हरे रंग वाले गणपति की पूजा करें और ये मंत्र जाप करें।
ॐ वक्रतुंडाय हुम्।

2. समृद्धि और विविध मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आप केसरिया गणपति को पूजें और ये मंत्र जाप करें।
।।ॐ हस्ति पिशाचिनी लिखे स्वाहा।।

3. घर में होने वाले कलह, अशांति, तनाव और आलस्य दूर करने के लिए श्वेत वर्ण वाले गणपति की पूजा करें और इस मंत्र को जपें ।
।।गं क्षिप्रप्रसादनाय नम: ।।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ansh Sharma (@mahakalbhaktansh_) on

4. अगर आत्मविश्वास की कमी हो या आत्मबल टूट गया हो तो इस मंत्र का जाप श्वेत गणपति की पूजा के बाद करें।
।।ॐ गं नमः।।

5. बेरोजगारी हो या नौकरी पर संकट हो तो आप केसरिया गणपति की पूजा कर इस मंत्र का जाप करें
ॐ श्रीं सौम्याय सौभाग्याय गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानाय स्वाहा।

6. विवाह में देरी हो रही हो या बाधाएं आ रही हो तो केसरिया गणपति की पूजा त्रैलोक्य मोहन गणेश मंत्र का जप करना चाहिए।
।।ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानाय स्वाहा।।

इन मंत्रों के साथ ही अगर आप गणपति अथर्वशीर्ष, संकटनाशन गणेश स्तोत्र, गणेशकवच, संतान गणपति स्तोत्र, ऋणहर्ता गणपति स्तोत्र, मयूरेश स्तोत्र, गणेश चालीसा का भी पाठ करें तो आपकी मनोकाना पूरी होने से कोई नहीं रोक सकेगा। मन में विश्वास और श्रद्धा के साथ पाठ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर