Hindu Calendar 2019: अक्‍टूबर में पड़ रहे हैं ये बड़े व्रत-त्‍यौहार, जानें किस तारीख को मनाई जाएगी बड़ी दिवाली

हिन्दू कैलेंडर 2019
Updated Sep 26, 2019 | 09:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

October festivals vrats Calendar: अक्‍टूबर 2019 में कई बड़े-बड़े व्रत और त्‍यौहार आएंगे। अगर आपको इन सभी पर्व की सटीक जानकारी प्राप्‍त करनी है तो यहां पढ़ें यह ज्योतिष कैलेंडर...

Diwali
Hindu Calendar  |  तस्वीर साभार: Getty Images

Hindu calendar October 2019: हिन्दू पंचांग के अनुसार अक्टूबर के महीने में कई महत्‍वपूर्ण तीज-त्योहार पड़ेंगे। इसी महीने में दुर्गा पूजा, करवा चौथ, दशहरा और दीवाली जैसे बड़े त्योहार भी पड़ रहे हैं। 8 अक्‍टूबर को दुर्गा विसर्जन होते ही दशहरा का दिन पड़ जाएगा। इसी महीने पांपांकुशा एकादशी व्रत पड़ेगी जिसका बेहद खास महत्‍व है। इस महीने वाल्मीकी जयंती के साथ मीराबाई जयंती भी है। 

इन मुख्य दिनों के अलावा संतान की लंबी आयु व मनोकामना को लेकर कार्तिक कृष्ण अष्टमी को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। अक्‍टूबर में दीपावली का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार होता है। इस बार दीपावली 27 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी। अब आइये हम आपको वैदिक ज्योतिष कैलेंडर के अनुसार इस महीने में पड़ने वाले महत्‍वपूर्ण त्योहार और व्रत की तारीख के बारे में जानकारी देते हैं... 

अक्टूबर 2019 में पड़ने वाले व्रत-त्यौहार (Hindu Calendar October 2019) 

  • 2 अक्टूबर 2019 - विनायक गणेश चतुर्थी व्रत, मान चतुर्थी, ललिता पंचमी, गाँधी जयंती
  • 3 अक्टूबर 2019 - स्कन्द षष्ठी
  • 4 अक्टूबर 2019 - सरस्वती आवाहन, कल्पारम्भ, अकाल बोधन
  • 5 अक्टूबर 2019 - सरस्वती पूजा, महानिशा पूजा, अन्नपूर्णा परिक्रमा, नवपद ओली प्रारंभ, नवपत्रिका पूजा
  • 6 अक्टूबर 2019 - दुर्गा महाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, संधि पूजा, अन्नपूर्णा परिक्रमा, दुर्गानवमी, महानवमी व्रत
  • 7 अक्टूबर 2019 - सरस्वती विसर्जन, आयुध पूजा, दक्षिण सरस्वती पूजा, बंगाल महानवमी, बुद्ध जयंती
  • 8 अक्टूबर 2019 - दुर्गा विसर्जन, दशहरा, विजयादशमी, बंगाल विजयदशमी, मैसूर दसरा, विद्यारंभ का दिन, मध्वाचार्य जयंती
  • 9 अक्टूबर 2019 - पांपांकुशा एकादशी व्रत
  • 10 अक्टूबर 2019 - पद्मनाभ द्वादशी व्रत
  • 11 अक्टूबर 2019 - प्रदोष व्रत, चित्रा के सूर्य
  • 13 अक्टूबर 2019 - आश्विन पूर्णिमा, कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा, पूर्णिमा उपवास, वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती, नवपद ओली पूर्ण
  • 14 अक्टूबर 2019 - कार्तिक आरम्भ *उत्तर
  • 15 अक्टूबर 2019 - अशून्यशयन व्रत
  • 17 अक्टूबर 2019 - संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, करवा चौथ व्रत, ललिता चतुर्थी, दशरथ चतुर्थी
  • 18 अक्टूबर 2019 - तुला संक्रांति, रोहिणी व्रत
  • 21 अक्टूबर 2019 - अहोई अष्टमी व्रत, राधाष्टमी, राधा कुंड स्नान पर्व, कालाष्टमी
  • 24 अक्टूबर 2019 - रमा एकादशी व्रत
  • 25 अक्टूबर 2019 - प्रदोष व्रत, गोवत्स द्वादशी, धनतेरस, स्वाती के सूर्य, यमपंचक प्रारंभ, यम दीपम
  • 26 अक्टूबर 2019 - मासिक शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, काली चौदस, हनुमान पूजा
  • 27 अक्टूबर 2019 - नरक चतुर्दशी, तमिल दीपावली, दिवाली, लक्ष्मी पूजा, दीपमालिका, केदार गौरी व्रत, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा, काली पूजा, कमला जयंती, दर्श अमावस्या
  • 28 अक्टूबर 2019 - कार्तिक अमावस्या, सोमवती अमावस्या, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, बलि प्रतिपदा, केदारगौरी व्रत
  • 29 अक्टूबर 2019 - चन्द्र दर्शन, भैया दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, दावात पूजा
  • 31 अक्टूबर 2019 - विनायक गणेश चतुर्थी, सूर्यषष्ठी (डाला छठ) व्रत आरंभ, नहाय खाय, नाग चतुर्थी

इस कैलेंडर से आपको 2019 के अक्‍टूबर माह में पड़ने वाले सभी पर्व और त्योहारों की जानकारी प्राप्‍त हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर