Vrat, Tyohar Calendar: जानें 2020 में कब मनाई जाएगी होली-दिवाली व अन्‍य त्‍यौहार, ये रहा अगले साल का कैलेंडर 

Hindu Calendar 2020
Updated Jan 06, 2020 | 18:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Vrat, Tyohar Hindu Calendar (हिन्दू कैलेंडर) 2020: हिंदू शास्‍त्र के अनुसार आने वाला वर्ष बड़ा ही कल्‍याणकारी है। साल 2020 में तमाम तीज, त्यौहार, तिथियां और व्रत की लिस्‍ट इस कैलेंडर से जान सकते हैं। 

Hindi Panchnag 2020
Hindi Panchnag 2020 

साल 2020 में कई बड़े-बड़े व्रत एवं त्‍योहार आएंगे, जिसमें से होली-दिवाली से लेकर अन्‍य कई शुभ तिथियां भी पड़ेंगी। हिंदू धर्म के अनुसार इन त्योहारों का बड़ा महत्व है। साल का पहना महीना यानि जनवरी पुत्रदा एकादशी के साथ शुरू होने वाला है। हिन्दू कैलेंडर की एकादशी तिथि धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है। इस बार साल में कुल 25 एकादशी पड़ेंगी। 

इसी साल पड़ने वाली होली 10 मार्च, रक्षा बंधन 3 अगस्‍त, दशहरा 25 अक्‍टूबर तो, दिवाली जैसा बड़ा पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। नीचे दिये गए हिंदू कैलेंडर में सभी हिंदू व्रत, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों की तिथियां और दिन बताए गए हैं। सूची के माध्यम से आप अपने पसंदीदा त्योहार की तारीख का पता लगा सकते हैं। यहां पढ़ें हिंदू पंचांग पर आधारित 2020 का कैलेंडर...

जानें साल 2020 में कब पड़ेगा कौन व्रत/त्यौहार

जनवरी 2020   व्रत/त्यौहार

  • 6 सोमवार    पौष पुत्रदा एकादशी
  • 8 बुधवार    प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 10 शुक्रवार    पौष पूर्णिमा व्रत
  • 13 सोमवार    संकष्टी चतुर्थी
  • 15 बुधवार    पोंगल , उत्तरायण , मकर संक्रांति
  • 20 सोमवार    षटतिला एकादशी
  • 22 बुधवार    प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 23 गुरुवार    मासिक शिवरात्रि
  • 24 शुक्रवार    माघ अमावस्या
  • 29 बुधवार    बसंत पंचमी , सरस्वती पूजा

फरवरी 2020    व्रत/त्यौहार

  • 5 बुधवार    जया एकादशी
  • 6 गुरुवार    प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 9 रविवार    माघ पूर्णिमा व्रत
  • 12 बुधवार    संकष्टी चतुर्थी
  • 13 गुरुवार    कुम्भ संक्रांति
  • 19 बुधवार    विजया एकादशी
  • 20 गुरुवार    प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 21 शुक्रवार    महाशिवरात्रि , मासिक शिवरात्रि
  • 23 रविवार    फाल्गुन अमावस्या

मार्च 2020    व्रत/त्यौहार

  • 6 शुक्रवार    आमलकी एकादशी
  • 7 शनिवार    प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 9 सोमवार    होलिका दहन , फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
  • 10 मंगलवार    होली
  • 12 गुरुवार    संकष्टी चतुर्थी
  • 14 शनिवार    मीन संक्रांति
  • 19 गुरुवार    पापमोचिनी एकादशी
  • 21 शनिवार    प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 22 रविवार    मासिक शिवरात्रि
  • 24 मंगलवार    चैत्र अमावस्या
  • 25 बुधवार    चैत्र नवरात्रि , उगाडी , घटस्थापना , गुड़ी पड़वा
  • 26 गुरुवार    चेटी चंड

अप्रैल 2020    व्रत/त्यौहार

  • 2 गुरुवार    राम नवमी
  • 3 शुक्रवार    चैत्र नवरात्रि पारणा
  • 4 शनिवार    कामदा एकादशी
  • 5 रविवार    प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 8 बुधवार    हनुमान जयंती , चैत्र पूर्णिमा व्रत
  • 11 शनिवार    संकष्टी चतुर्थी
  • 13 सोमवार    मेष संक्रांति
  • 18 शनिवार    वरुथिनी एकादशी
  • 20 सोमवार    प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 21 मंगलवार    मासिक शिवरात्रि
  • 22 बुधवार    वैशाख अमावस्या
  • 26 रविवार    अक्षय तृतीया

 मई 2020    व्रत/त्यौहार

  • 4 सोमवार    मोहिनी एकादशी
  • 5 मंगलवार    प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 7 गुरुवार    वैशाख पूर्णिमा व्रत
  • 10 रविवार    संकष्टी चतुर्थी
  • 14 गुरुवार    वृष संक्रांति
  • 18 सोमवार    अपरा एकादशी
  • 19 मंगलवार    प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 20 बुधवार    मासिक शिवरात्रि
  • 22 शुक्रवार    ज्येष्ठ अमावस्या

जून 2020    व्रत/त्यौहार

  • 2 मंगलवार    निर्जला एकादशी
  • 3 बुधवार    प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 5 शुक्रवार    ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
  • 8 सोमवार    संकष्टी चतुर्थी
  • 14 रविवार    मिथुन संक्रांति
  • 17 बुधवार    योगिनी एकादशी
  • 18 गुरुवार    प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 19 शुक्रवार    मासिक शिवरात्रि
  • 21 रविवार    आषाढ़ अमावस्या
  • 23 मंगलवार    जगन्नाथ रथ यात्रा

जुलाई 2020    व्रत/त्यौहार

  • 1 बुधवार    देवशयनी एकादशी , अषाढ़ी एकादशी
  • 2 गुरुवार    प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 5 रविवार    गुरु-पूर्णिमा , आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
  • 8 बुधवार    संकष्टी चतुर्थी
  • 16 गुरुवार    कामिका एकादशी , कर्क संक्रांति
  • 18 शनिवार    मासिक शिवरात्रि , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 20 सोमवार    श्रावण अमावस्या
  • 23 गुरुवार    हरियाली तीज
  • 25 शनिवार    नाग पंचमी
  • 30 गुरुवार    श्रावण पुत्रदा एकादशी

अगस्त 2020    व्रत/त्यौहार

  • 1 शनिवार    प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 3 सोमवार    रक्षा बंधन , श्रावण पूर्णिमा व्रत
  • 6 गुरुवार    कजरी तीज
  • 7 शुक्रवार    संकष्टी चतुर्थी
  • 12 बुधवार    जन्माष्टमी
  • 15 शनिवार    अजा एकादशी
  • 16 रविवार    प्रदोष व्रत (कृष्ण) , सिंह संक्रांति
  • 17 सोमवार    मासिक शिवरात्रि
  • 19 बुधवार    भाद्रपद अमावस्या
  • 21 शुक्रवार    हरतालिका तीज
  • 22 शनिवार    गणेश चतुर्थी
  • 29 शनिवार    परिवर्तिनी एकादशी
  • 30 रविवार    प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 31 सोमवार    ओणम/थिरुवोणम

 सितंबर 2020  व्रत/त्यौहार

  • 1 मंगलवार    अनंत चतुर्दशी
  • 2 बुधवार    भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
  • 5 शनिवार    संकष्टी चतुर्थी
  • 13 रविवार    इन्दिरा एकादशी
  • 15 मंगलवार    मासिक शिवरात्रि , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 16 बुधवार    कन्या संक्रांति
  • 17 गुरुवार    अश्विन अमावस्या
  • 27 रविवार    पद्मिनी एकादशी
  • 29 मंगलवार    प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अक्टूबर 2020    व्रत/त्यौहार

  • 1 गुरुवार    पूर्णिमा व्रत
  • 5 सोमवार    संकष्टी चतुर्थी
  • 13 मंगलवार    परम एकादशी
  • 14 बुधवार    प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 15 गुरुवार    मासिक शिवरात्रि
  • 16 शुक्रवार    अमावस्या
  • 17 शनिवार    शरद नवरात्रि , तुला संक्रांति , घटस्थापना
  • 21 बुधवार    कल्परम्भ
  • 22 गुरुवार    नवपत्रिका पूजा
  • 24 शनिवार    दुर्गा महा नवमी पूजा , दुर्गा महा अष्टमी पूजा
  • 25 रविवार    दशहरा , शरद नवरात्रि पारणा
  • 26 सोमवार    दुर्गा विसर्जन
  • 27 मंगलवार    पापांकुशा एकादशी
  • 28 बुधवार    प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 31 शनिवार    अश्विन पूर्णिमा व्रत


नवंबर 2020    व्रत/त्यौहार

  • 4 बुधवार    संकष्टी चतुर्थी , करवा चौथ
  • 11 बुधवार    रमा एकादशी
  • 13 शुक्रवार    मासिक शिवरात्रि , धनतेरस , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 14 शनिवार    दिवाली , नरक चतुर्दशी
  • 15 रविवार    गोवर्धन पूजा , कार्तिक अमावस्या
  • 16 सोमवार    भाई दूज , वृश्चिक संक्रांति
  • 20 शुक्रवार    छठ पूजा
  • 25 बुधवार    देवुत्थान एकादशी
  • 27 शुक्रवार    प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 30 सोमवार    कार्तिक पूर्णिमा व्रत

दिसंबर 2020  व्रत/त्यौहार

  • 3 गुरुवार    संकष्टी चतुर्थी
  • 11 शुक्रवार    उत्पन्ना एकादशी
  • 12 शनिवार    प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 13 रविवार    मासिक शिवरात्रि
  • 14 सोमवार    मार्गशीर्ष अमावस्या
  • 15 मंगलवार    धनु संक्रांति
  • 25 शुक्रवार    मोक्षदा एकादशी
  • 27 रविवार    प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 30 बुधवार    मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर