अंक ज्योतिष, 03 मई 2022: 3 मई का भाग्यांक रहेगा 5, अंक राशिफल के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 03 May 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार मंगलवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 03 मई का दिन?

numerology horoscope predictions Ank jyotish rashifal 03 May 2022 for all number-
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • 03 वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक माना गया है।
  • 03 मई 2022 यानी मंगलवार का भाग्यांक 05 रहने वाला है।
  • भाग्यांक 05 का स्वामी बुध ज्ञान, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक होता है।

आज का अंकफल, 03 मई 2022: आज 03 मई 2022 है। 03 का अंक बहुत ही शुभ है। यह वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 03 का स्वामी गुरु है। 03-05-2022 का भाग्यांक 05 रहेगा। भाग्यअंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा के परम मित्र हैं। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 तथा 07 हैं। भाग्यांक 05 का स्वामी बुध ज्ञान, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Also Read: Akshaya Tritiya 2022 Puja Vidhi, Muhurat: ऐसे करें अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा, मिलेगी अपार समृद्धि 

पढ़ें अपना 03 मई 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 05 व जन्मांक 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन या उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
 
Ank rashifal today: जन्मांक 02 
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 05 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Also Read: Akshaya Tritiya 2022 Date, Puja Timings: कब है अक्षय तृतीया 2022, नोट करें शुभ मुहूर्त व पर्व का महत्व

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 05 व उसके मित्र अंक 08 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05 
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 05 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 05 के स्वामी गुरु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व बुध सफलता दे सकता है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी बुध है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। गुरु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09 
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल, बुध व गुरु नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी बुध तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है। मसूर व गुड़ का दान करें।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर