आज का अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 12 अगस्त 2021 का अंकफल, जन्मांक अनुसार जानिए क्या है आपका भाग्यांक?

Ank rashifal, Today Numerology 12 August 2021: अंक ज्योतिष अनुसार आप जिस दिनांक के दिन जन्म हुआ, 01 से 09 के मध्य वही आपका जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal 12th August 2021
Ank Jyotish rashifal 12 August 2021, 12 अगस्त का अंकफल 
मुख्य बातें
  • 12 अगस्त 2021 का भाग्यांक रहेगा 07।
  • अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का रहेगा संयुक्त प्रभाव।
  • अंक 03 के मित्र अंक हैं 01, 02 तथा 09।

आज का पंचांग 12 अगस्त 2021: आज 12 अगस्त 2021 है। 12 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का संयुक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है।

आज 12-08-2021 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा  मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 12 अगस्त का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 02 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी।केतु आज का भाग्य स्वामी भी है।सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- केतु नस रोग से परेशानी दे सकता है।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व केतु का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व केतु भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- केतु बोन  विकार से कष्ट दे सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04 - आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 07 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यस्वामी केतु,आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जॉब में अंक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06- आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शुक्र व केतु का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08 - आज का शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। भाग्य स्वामी केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09 - आज का शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी स्वामी केतु व इस अंक का स्वामी मंगल व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में नामांक 01 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ में मंगल उदर विकार दे सकता है।गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर