अंक ज्योतिष, 14 जनवरी 2022: 02 अंक वालों को व्यवसाय को लेकर परेशानी होगी, पढ़ें अपना शुक्रवार का अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 14 January 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शुक्रवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 14 जनवरी का दिन?

Numerology horoscope Ank jyotish rashifal 14 january 2022 predictions for all number
14 जनवरी 2022 का अंकफल 
मुख्य बातें
  • 05 अंक वालों के किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
  • गुड़ का दान करें 08 अंक वाले जातक।
  • पढ़ें शुक्रवार का अंकफल और जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का अंकफल, 14 जनवरी 2022: आज 14 जनवरी 2022 है। 14 का संयुक्त अंक सूर्य व राहु के शुभ प्रभाव का अंक है। यह अद्धभुत अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। आज 14-01-2022 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। अंक 05 का स्वामी बुध व इसके मित्र अंक 04,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 14 जनवरी 2022 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 03 व 05 की हेल्प से प्रगति होगी। 05 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- राहु से हड्डी रोग से परेशानी हो सकती है। कम्बल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 03 व 02 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी बुध व भाग्य स्वामी गुरु व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- बुध स्किन विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 प्रशासनिक, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 06 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 03 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में कुछ नया करने का दिन है। बिजनेस में भाग्यांक 03 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य -श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 03 व 07 के उच्चाधिकारी आप से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बुध प्रदत्त स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- शनि इस अंक का व आज का  भाग्यस्वामी गुरु है। शनि व बुध मित्र हैं। आज का दिन जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का है। बुध व मंगल बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। गुड़ का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का मंगल व आज का भाग्य अंक स्वामी गुरु है। व्यवसाय में बुध व  केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।गुरु के द्रव्यों केला व चने की दाल  का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर