अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 16 जुलाई 2021 का अंक राशिफल, जन्मांक अनुसार देखिए अपना अंकफल और भाग्यांक

Ank rashifal, Today Numerology 16 July 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के बीच आपके जन्म का दिनांक को ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज शुक्रवार का दिन।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal predictions 16 July 2021
16 जुलाई अंक राशिफल, Ank jyotish Rashifal 
मुख्य बातें
  • 01 सूर्य व 06 शुक्र का प्रतीक है 16 का संयुक्त अंक।
  • यह संयुक्त अंक होता है बहुत ही मंगलकारी।
  • वैभव व प्रसिद्धि से भी जुड़ा है 16 का संयुक्त अंक।

16 जुलाई 2021 का अंक राशिफल: आज 16 जुलाई 2021 है। 16 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 06 शुक्र का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक योग का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा।

07 का स्वामीग्रह केतु है। आज 16-07-2021 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। अंक 07 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 16 जुलाई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 02 व 05 की हेल्प से प्रगति होगी।06 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- केतु हड्डी रोग से परेशानी हो सकती है।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक: 01 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 01 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 01 व 04 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय- शनि व सूर्य मित्र नहीं हैं। आज का दिन जॉब में पद परिवर्तन की तरफ प्रयास का है। सूर्य व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में कोई न्यू टर्न दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर