अंक ज्योतिष, 17 अक्टूबर 2021: रविवार का भाग्यांक है 05, जानिए अपना अंकफल और दिन का शुभ अंक

Ank rashifal, Today Numerology 17th October 2021: अंक ज्योतिष अनुसार रविवार का दिन कैसा रहेगा? जानिए जन्मांक अनुसार आज का अपना शुभ अंक।

Ank jyotish 17th October 2021, Ank jyotish hindi, अंक ज्योतिष 17 अक्टूबर 2021 अंक राशिफल और भाग्यांक
17 अक्टूबर का अंक राशिफल 
मुख्य बातें
  • 17 का संयुक्त अंक 01 धर्म व 07 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का है प्रतीक।
  • 17 अक्टूबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 05।
  • एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा 17 का संयुक्त अंक।

आज का अंकफल, 17 अक्टूबर 2021: आज 17 अक्टूबर 2021 है। 17 का संयुक्त अंक 01 धर्म व 07 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 01 सूर्य व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामीग्रह शनि है।

आज 17-10-2021 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। राहु, शनि व बुध  मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 05 के मित्र अंक04, 06 तथा 07 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01:
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी।बुध आज का भाग्य स्वामी भी है।सूर्य व बुध आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02:
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व शनि का प्रभाव रहेगा।जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 05 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व बुध भाग्य  स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी शनि के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- दिनांक स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी बुध मित्र हैं। जॉब में भाग्यांक 05 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र व बुध का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- शनि व राहु मित्र हैं। स्वास्थ्य में नस के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। भाग्य स्वामी शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शनि, मंगल व बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 06 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ में शनि व मंगल उदर विकार दे सकता है। गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर