अंक ज्योतिष, 18 जनवरी 2022: बहुत ही तेजी से सफलता देता है 18 अंक, जानें क्या कहता है आपका आज का अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 18 January 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार मंगलवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 18 जनवरी का दिन?

numerology horoscope Ank jyotish rashifal 18 january 2022 predictions
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • अंक 01सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा।
  • आज 18:01:2022का भाग्यांक 07 रहेगा।
  • मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य  परम मित्र है।

आज का अंकफल, 18 जनवरी 2022: आज 18 जनवरी 2022 है।18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 01सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है।आज 18:01:2022का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य  परम मित्र है।अंक 09 के मित्र अंक 01,02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 18 जनवरी 2022 का अंकफल:

Ank rashifal today जन्मांक01
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य: नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।राहु के द्रव्यों कम्बल व उड़द  का दान करें।

Ank rashifal today जन्मांक02
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 06 व 07 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today जन्मांक03
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी केतु  जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य: नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today जन्मांक04
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 07 का स्वामी केतु व इस अंक का स्वामी राहु है। टेक्नीकल व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंगल के अंक 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today जन्मांक05
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में नामांक04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today जन्मांक06
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय:आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में  भाग्यांक 07 व केतु का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today जन्मांक07
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय:जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today जन्मांक08
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय: आज का दिन जॉब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी केतु व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today जन्मांक09
शुभ अंक:02
जॉब व व्यवसाय:  व्यवसाय में मंगल व केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 07 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य: हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।मंगल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर दाल व गुड़ इत्यादि का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर