अंक ज्योतिष, 26 जनवरी 2022: सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं 07 और 09 अंक के जातक, पढ़ें अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 26 January 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार बुधवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 26 जनवरी का दिन?

Numerology horoscope Ank jyotish rashifal 26 january 2022 predictions for all number
26 जनवरी 2022 का अंकफल 
मुख्य बातें
  • 05 अंक वालों की जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं।
  • 07 अंक वाले नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
  • पढ़ें बुधवार का अंकफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

आज का अंकफल, 26 जनवरी 2022: आज 26 जनवरी 2022 है। 26 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 06 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 06 शुक्र का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामीग्रह शनि है। आज 26-01-2022 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र, शनि व बुध  मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 08 के मित्र अंक 04, 05 तथा 06 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 26 जनवरी 2022 यानि आज का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 04 व 08 की हेल्प से प्रगति होगी। शुक्र आज का भाग्य स्वामी भी है। भाग्यस्वामी शुक्र व अंकस्वामी सूर्य आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। मूंग का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व शनि का प्रभाव रहेगा।जॉब व व्यवसाय में अचानक उन्नति हो सकती है। नामांक 06 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व शुक्रभाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी शनि व अंक स्वामी गुरु के सपोर्ट से प्रत्येक कार्यों में  उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 मीडिया व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक04 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय -दिनांक स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी गुरु मित्र हैं। जॉब में अंक 04 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र व शनि का प्रभाव है। संघर्ष का दिन है। जॉब में नामांक 06 के उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- केतु व भाग्यस्वामी शुक्र मित्र हैं। बिजनेस में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय-  व्यवसाय में शनि, शुक्र व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 09 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ में शुक्र यूरीन विकार दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर