अंक ज्योतिष, 28 दिसंबर 2021: 05 अंक वालों के बिजनेस में रुके कार्य के प्रगति की संभावना है, पढ़ें अपना मंगलवार का अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 28 December 2021: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है आज का दिन?

 Numerology horoscope Ank jyotish rashifal 28 December 2021
28 दिसंबर 2021 अंक राशिफल 
मुख्य बातें
  • तिल का दान करें 01 अंक के जातक।
  • 05 अंक वालों के जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं।
  • जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है।

आज का अंकफल, 28 दिसंबर 2021: आज 28 दिसम्बर 2021 है। 28 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा मन व धर्म तथा 08 विधि ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक आध्यात्मिक रूप से बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। इन दोनों अंकों का संयुक्त प्रभाव बहुत ही मंगलमय रहेगा। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। अंक 01 का स्वामी सूर्य हैं। आज 28-12-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 08 के मित्र अंक 05, 06 तथा 07 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

28 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व शनि का प्रभाव शुभ है। जॉब में नामांक 01 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है ।जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व शनि भाग्य स्वामी है। गुरु व सूर्य जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। नामांक 03 व 09 के व्यक्ति के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- श्वांश विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 आईटी व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 03 व 08 से लाभ मिलेगा। शनि की शुभता का लाभ व्यवसाय में मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में नामांक 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। अंकस्वामी केतु व भाग्यस्वामी शनि का प्रभाव थोड़े संघर्ष का है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी शनि का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। सूर्य व मंगल बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में दिनांक स्वामी सूर्य व इस अंक के स्वामी मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर