अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 29 जुलाई 2021 का अंकफल और भाग्यांक, जन्मांक के साथ देखिए अपना अंक राशिफल

Ank rashifal, Today Numerology 29 July 2021: जानिए आपका आज गुरुवार के दिन का अंकफल। अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के बीच आपके जन्म का दिनांक को ही जन्मांक है।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal predictions 29 July 2021
29 जुलाई अंक राशिफल, Ank jyotish Rashifal 
मुख्य बातें
  • 29 के अंक में 02 चन्द्रमा व 09 मंगल का प्रतीक।
  • कर्म, धर्म व आध्यात्मिक योग का सूचक है 29 का संयुक्त अंक।
  • जन्मांक के अनुसार यहां जानिए अपना अंक राशिफल और भाग्यांक।

29 जुलाई 2021 का अंक राशिफल: आज 29 जुलाई 2021 है। 29 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 09 मंगल का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक योग का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा।

02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। आज 29-07-2021 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। अंक 05 के मित्र अंक 04,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 29 जुलाई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 05 व 02 की हेल्प से प्रगति होगी।09 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- चन्द्रमा कफ रोग से परेशानी दे सकता है।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक- 01 
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 03 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक- 03
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी बुध जॉब में नवीन पद का अवसर दे सकते हैं।उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक- 04
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 टीचिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 05 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक- 05
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 04 व 05 से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 05 के उच्चधिकारी के सपोर्ट से प्रोमोशन के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक- 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 05 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक- 07
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 02 व 08 के उच्चाधिकारी आपके सपोर्ट में हैं। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक- 08
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- शनि व बुध मित्र हैं।आज का दिन जॉब में पद परिवर्तन की तरफ प्रयास का है। चन्द्रमा व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक- 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में बुध ,चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। चन्द्रमा से जुड़े द्रव्यों चावल व दही का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर