अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 28 अप्रैल, 2021: वैभव व प्रसिद्धि का कारक है 28 का संयुक्त अंक, जानिए अंकफल

28 अप्रैल 2021 का अंकफल: अंक शास्त्र में जन्म का दिन ही जन्मांक की तरह कार्य करता है। यहां अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रहेगा आज दिन।

Ank Rashifal 28 April, 27 अप्रैल का अंक राशिफल
Ank Rashifal 28 April, 27 अप्रैल का अंक राशिफल 
मुख्य बातें
  • 28 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है।
  • 28 का अंक बहुत ही शुभ होता है।
  • अंक 01 का स्वामी सूर्य है।

28 अप्रैल 2021 का अंकफल: आज 28 अप्रैल 2021 है। 28 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। 28 का अंक बहुत ही शुभ होता है।यहां अंक 02चन्द्रमा व 08 शनि का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है।

यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 28:04:2021 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी सूर्य है। मंगल चन्द्रमा व सूर्य परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 09 के मित्र अंक 01,03 तथा 02 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक: 01
शुभ अंक:03 
जॉब व व्यवसाय: जन्मांक 02 व 03 का व्यक्ति आपको नए बिजनेस डील में लाभ दे सकता है।जॉबमें भाग्य स्वामी सूर्य सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य:कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में नामांक 01 व 03 के व्यक्ति से लाभान्वित होंगे। व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य: नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।

जन्मांक 03
 शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय:  सूर्य व गुरु जॉबव व्यवसाय में लाभ देंगे।अंक 01 से लाभ मिल सकता है। 
स्वास्थ्य:शुगर से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में सफलता का संकेत है।आईटी व बैंकिंग जॉबसे सम्बद्ध लोग सूर्य की शुभता का लाभ लेंगे।
स्वास्थ्य:उदर विकार से कष्ट रहेगा।

जन्मांक 05
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:  सूर्य व बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकता है।जॉबमें अंक 04 नामांक के व्यक्ति से लाभ मिलेगा।                   स्वास्थ्य:स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।

जन्मांक 06
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:  जॉबमें सूर्य व शुक्र का सपोर्ट प्रोग्रेस देगा। भाग्यांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य: श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:: जॉबमे जन्मांक01 व 02 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में तनाव संभावित है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 08
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय::शनि व्यवसाय में लाभ दे सकते हैं । जॉबको लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य:नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है। 

जन्मांक 09
शुभ अंक:02
जॉब व व्यवसाय:मंगल व सूर्य व्यवसाय में कोई नवीन कार्य का समावेश कर सकते हैं।जॉबमें सूर्य नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है।
स्वास्थ्य:मंगल व शनि उदर रोग से कष्ट दे सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर