अंकज्योतिष 08 अगस्त: 1 जन्मांक वालों को हेल्थ में आ सकती है प्रॉब्लम, जानिए अपना अंकफल

Ank rashifal today, Numerology Prediction 08 August 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल...

ank jyotish rashifal 08 august 2020
ank jyotish rashifal 08 august 2020  
मुख्य बातें
  • शनि बुध व शुक्र का मित्र ग्रह है।
  • अंक 05 व 03के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।
  • अंक 8 का स्वामीग्रह शनि है।

अंक राशिफल 08 अगस्त: आज 08 अगस्त है। 08 का अंक जीवन में सफलता व धार्मिकता का है। 08 का अंक ऐश्वर्य व धन संग्रह का है। अंक 8 का स्वामीग्रह शनि है। आज का भाग्यांक 02 है जिसका स्वामी चन्द्रमा है।

शनि बुध व शुक्र का मित्र ग्रह है।अंक 04 तथा 06 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 05 व 03के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। यह अंक शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल,तेल इत्यादि के दान से शुभ फल  प्रदान करना शुरू कर देता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक: 04
आर्थिक स्थिति व जॉब:आज शनि व सूर्य व्यवसाय में उन्नति दे सकते हैं। धन का व्यय होगा ।जॉब में सफलता के लिए चावल का दान करें।
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ में प्रॉब्लम आ सकती है।तिल का दान करें। 
शुभ रंग: पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02
जन्मांक 02: आज का शुभ अंक:09
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज का भाग्यांक भी 02 है।आज सफलता का दिन है। जॉब में प्रमोशन की तरफ बढ़ेंगे।व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।
स्वास्थ्य सुख: चन्द्रमा शीत जनित रोग दे सकता है।
शुभ रंग: सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक:09 
आर्थिक स्थिति व जॉब:  व्यवसाय में गुरु व चन्द्र का प्रभाव उन्नति दे सकता  है।जॉब में थोड़ा सँघर्ष रहेगा।
स्वास्थ्य सुख: स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा लेकिन शुगर के मरीज ध्यान दें।
शुभ रंग: हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक:06
आर्थिक स्थिति व जॉब: व्यवसाय में जन्मांक 02 व 06 से लाभ के संकेत  है।मित्रों की सहायता से जॉब में सुखद परिवर्तन के रास्ते बनेंगे।
स्वास्थ्य: नेत्र रोग की संभावना रहेगी।
शुभ रंग:पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक:  07
आर्थिक स्थिति व जॉब:आज का दिन आत्मबल में वृद्धि का है। व्यवसाय व जॉब में जन्मांक 02 का सहयोग मिलेगा।    
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक:04
आर्थिक स्थिति व जॉब:बुध व शनि व्यवसाय प्रगति लेकिन चन्द्रमा जॉब में संघर्ष प्रदान करेंगे।            
स्वास्थ्य सुख:  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक:06
आर्थिक स्थिति व जॉब:व्यवसाय में प्रगति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य सुख: श्वांश रोग के प्रति संवेदनशील रहें।
शुभ रंग:लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक:05
आर्थिक स्थिति व जॉब: शनि व बुध मित्र हैं । शनि व्यवसाय में उन्नति देंगे।जॉब व व्यवसाय में बुध अपने कार्यों से संतुष्ट रखेंगे।
स्वास्थ्य सुख: आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
शुभ रंग:नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक:03
आर्थिक स्थिति व जॉब: मंगल व शनि व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं।चन्द्रमा आय प्राप्ति को बढ़ाएंगे। मंगल व चन्द्रमा भाग्योदय में सहायक हैं।
स्वास्थ्य सुख: उदर रोग की संभावना रहेगी।मसूर की दाल का दान करें।
शुभ रंग:पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर