अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 09 नवम्बर​, 2020: व्यवसाय में विवाद की स्थिति ना बनने दें 7 अंक वाले, जानिए अंकफल

Ank Rashifal, Today Numerology 09 November 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा हुए, वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के बीच हो सकता है। जानिए आज का दिन यानी रविवार अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा।

numerology horoscope prediction 09 november 2020 ank jyotish rashifal in hindi
Numerology horoscope Ank Jyotish Rashifal 09 November 2020  
मुख्य बातें
  • 09 का अंक बहुत ही शुभ होता है।
  • यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।
  • अंक 09 का स्वामीग्रह मंगल है।

अंक राशिफल 09 नवम्बर​: आज 09 नवंबर है। अंक 09 नवग्रहों की शुभता का प्रतीक है। 09 का अंक बहुत ही शुभ होता है।यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 09 का स्वामीग्रह मंगल है।आज का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है।

मंगल गुरु व सूर्य का परम मित्र है।सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 1,3 तथा 2 हैं। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01- शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रगति होगी।सूर्य व मंगल मित्र हैं। भाग्यांक 06 आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों गुड़ व गेहूं इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today:  2 जन्मांक 02-शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- - जॉब व व्यवसाय में अपने कार्यों 
को लेकर आज आत्मसंतुष्टि रहेगी। जन्मांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  3 जन्मांक 03- शुभ अंक-02व 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्य स्वामी शुक्र व मंगल जॉब में कुछ नया उत्तरदायित्व दे सकते हैं।व्यवसाय में भी सफलता है।
स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today:  4 जन्मांक 04-शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय-  भाग्यांक 06 बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का संकेत है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

Ank rashifal today:  5 जन्मांक 05-शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में जन्मांक 04 व 06 से लाभ मिलेगा।  जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। व्यवसाय को लेकर यात्रा की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

Ank rashifal today:  6 जन्मांक 06-शुभ अंक-01 व 09
जॉब व व्यवसाय-आज जॉब में प्रगति का दिन है। छात्रों को जॉब सर्च में अंक 03 व 06 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7 जन्मांक 07-शुभ अंक-04 
जॉब व व्यवसाय-जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। व्यवसाय मे विवाद की स्थिति बन  सकती है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  8 जन्मांक 08-शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में थोड़े संघर्ष का है। शुक्र व शनि बहुत जल्द जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  9 जन्मांक 09-शुभ अंक-02 व 05
जॉब व व्यवसाय-  व्यवसाय में भाग्यांक 06 का सपोर्ट सुखद रहेगा। धन आगमन के संकेत हैं।जॉब को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर