अंकज्योतिष 17 अगस्त: 02 जन्मांक वालों को आज व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानिए अपना अंकफल

Ank rashifal today, Numerology Prediction 17 August 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल...

ank jyotish rashifal 17 august 2020
ank jyotish rashifal 17 august 2020  
मुख्य बातें
  • 17 का संयुक्त अंकसफलता व धार्मिकता का है
  • 04 जन्मांक वालों के लिए व्यवसाय में लाभ के संकेत
  • भाग्यांक 02 व अंक 09 जॉब में प्रगति प्रदान करेंगे

अंक राशिफल 17 अगस्त: आज 17 अगस्त है। 17 का संयुक्त अंक जीवन में सफलता व धार्मिकता का है। 17 का अंक ऐश्वर्य व धन संग्रह का है। यह अंक 8 यानी शनि से प्रभावित है। आज का भाग्यांक 02 है। शनि बुध व शुक्र का मित्र ग्रह है।अंक 06 तथा 07 इसका आज मित्र रहेगा।अंक 03 व 05 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। यह अंक शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल,तेल इत्यादि के दान से शुभ फल  प्रदान करना शुरू कर देता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

Ank rashifal today: जन्मांक 01

आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज शनि व सूर्य जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। भाग्यांक 02 धन का आगमन करा सकता है ।  
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से प्रसन्न रहेंगे। 
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02

आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय को लेकर सफलता का दिन है। जॉब में प्रमोशन की तरफ बढ़ेंगे।भगवान शिव की पूजा करें।चन्द्रमा आज का भाग्य स्वामी है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 03

आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। व्यवसाय में अंक 07 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा ।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04

आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में लाभ के संकेत है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 05

आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का दिन जॉब  के दृष्टिकोंण से बहुत ही अच्छा है। अंक 02 व 07 का सपोर्ट है।                      
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06

आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध व शनि व्यवसाय में कोई नवीन कार्य की योजना दे सकते हैं। भाग्यांक 02 व अंक 09 जॉब में प्रगति प्रदान करेंगे।                          
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं। 
शुभ रंग- सफेद व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 07

आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर एक नया अवसर प्रतीक्षारत है।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग के प्रति संवेदनशील रहें।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08

आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व बुध मित्र है। जॉब में अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। अंक 02 व्यवसाय में प्रगति देगा।
स्वास्थ्य सुख- आज स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 09

आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व शनि व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष दे सकते हैं। अंक 02 व 08 आय प्राप्ति को बढ़ाएंगे।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर