अंकज्योतिष 18 मई 2020: 06 अंक वाले इस समय परिवर्तन का करें प्रयास, ये अंक वाले उदर रोग से हो सकते हैं परेशान

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 18 मई का अंक राशिफल...

Aaj ka Ank Rashifal,अंक ज्योतिष 18 May 2020
Aaj ka Ank Rashifal,अंक ज्योतिष 18 May 2020 

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 18 मई है। 18 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। 18 का संयुक्त अंक आरोग्यता व शुभता प्रदान करता है। ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते हैं। यह अंक 9 यानी मंगल से प्रभावित है। मंगल का मित्र ग्रह गुरु व सूर्य है। अंक 01 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-

दिनांक 18 मई का अंक ज्योतिष के आधार पर राशिफल-

जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 3 तथा 9
आर्थिक स्थिति व जॉब - आज आपको जॉब में थोड़ी परेशानी आ सकती है। व्यवसाय में भी संघर्ष है।
स्वास्थ्य सुख- आज बुध अर्थात त्वचा विकार से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल
            
जन्मांक 02
आज का शुभ अंक-03 तथा 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में उन्नति दिख रही है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। तनाव न लें।
स्वास्थ्य सुख-उदर रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग-- हरा

जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 02 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- धन का व्यय होगा। जॉब में प्रगति है। व्यवसाय बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य सुख-  नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- पीला
            
जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 04 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में कई दिनों से रुका धन प्राप्त होगा। जॉब में अंक 6 का सपोर्ट दिखा रहा है।
स्वास्थ्य-  बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग- नारंगी
            
जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 03 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष है।
शुभ रंग- सफेद

जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 02 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में उन्नति है। इस समय परिवर्तन का प्रयास करें। व्यवसाय आज बहुत बेहतर नहीं है।
स्वास्थ्य सुख-- हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- बैगनी

जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-02 तथा 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- धन का आगमन है। जॉब में उन्नति व संतुष्टि है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख में श्वांश के रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग--हरा
            
जन्मांक 08-
आज का शुभ अंक- 01 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब-- दोनों में आज मंगल व शनि का प्रभाव उन्नति देगा।
स्वास्थ्य सुख-- मंगल के प्रभाव से उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग--सफेद

जन्मांक09
आज का शुभ अंक- 04 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- अंक 09 व 03 का शुभ प्रभाव इस पर रहेगा। दोनों में उन्नति रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग--लाल व पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर