अंकज्योतिष 20 अगस्त: इन अंक वालों को जॉब और व्यवसाय में मिलेगी सफलता, ये है आज का भाग्यांक

Ank rashifal today, Numerology Prediction 20 August 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल...

ank jyotish rashifal 20 august 2020
ank jyotish rashifal 20 august 2020  
मुख्य बातें
  • 20 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ कारक होता है
  • 06 अंक वालों के लिए जॉब में थोड़ा संघर्ष रहेगा
  • 07 जन्मांक वालों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता

अंक राशिफल 20 अगस्त: आज 20 अगस्त है। 21 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व भाग्यवृद्धि कारक होता है। यह अंक 02 यानी चन्द्रमा से  प्रभावित बहुत ही शुभ होता है। यह अंक कभी कभी बहुत संघर्ष देता है। भाग्यांक 05 हुआ। ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

Ank rashifal today: जन्मांक 01

आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज चन्द्रमा व सूर्य के प्रभाव से जॉब में स्थिति बहुत बेहतर रहेगी। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। अंक 03 का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख- सूर्य नेत्र रोग दे सकता है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02

आज का शुभ अंक--03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति है।                           
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।            

Ank rashifal today: जन्मांक 03

आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में कोई नई बिजनेस डील हो सकती है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य में शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04

आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में थोड़ा संघर्ष रहेगा। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर होगी।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05

आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय में संघर्ष व परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जॉब में जन्मांक 02 का सहयोग मिलेगा। धन आगमन के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट है।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06

आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय की स्थिति संघर्ष पूर्ण रहेगी। अंक 02 का सपोर्ट रहेगा।                      
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 07

आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में अच्छे कार्य के निर्वाहन का संयोग बन सकता है।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 08

आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व राहु जॉब में सफलता देंगे। व्यवसाय में किसी नई योजना पर कार्य करेंगे।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोगियों को  परेशानी हो सकती है। 
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09

आज का शुभ अंक--03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब को लेकर प्रसन्नता का समय है। व्यवसाय में नवीन योजनाएं फलीभूत होंगी।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- सफेद

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर