अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 20 जनवरी, 2021: बहुत ही शुभ होता है 20 का संयुक्त अंक, पढ़ें अपना अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 20 January 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Ank Jyotish 20 January 2021
Ank Jyotish 20 January 2021 
मुख्य बातें
  • 20 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।
  • आज का भाग्यांक 08 हुआ।
  • सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है।

अंक राशिफल 20 जनवरी​: आज 20 जनवरी 2021है। 20 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक 02 यानी चन्द्रमा से प्रभावित है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा।02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है।

आज का भाग्यांक 08 हुआ।08 का स्वामीग्रह शनि है।सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है।यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है।अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। शनि ,बुध व राहु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। 

पढ़ें अपना 20 जनवरी का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक::02 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब :आज सूर्य व चन्द्रमा  व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के साथ साथ सफलता भी प्रदान करेगा।अंक 02 का सपोर्ट जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख:सूर्य नेत्र से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग: सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक:03 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज के भाग्यांक 08 व इस अंक के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग जॉब  में प्रोमोशन प्रदान करेगा। सूर्य व शनि का प्रभाव व्यवसाय में  लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख:उदर रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक:02 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज का भाग्य स्वामी शनि व्यवसाय में सफलता देंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभान्वित होंगे। 
स्वास्थ्य सुख: चन्द्रमा कफ विकार दे सकता है।
शुभ रंग: आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक:05 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब:  व्यवसाय में अंक 03 व 09 का प्रभाव उन्नति देगा। चंद्रमा जॉब में  सफलता देगा।
स्वास्थ्य:  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग:हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक: 03 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब: व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता की बात है। जॉब में जन्मांक 03 व 09 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।          स्वास्थ्य: नेत्र  रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग:नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक:01 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब:व्यवसाय में जन्मांक 02 व 03 के जातक  से सफलता मिलेगी। चन्द्रमा व शुक्र जॉब में उन्नति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।तिल का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक:05 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब:  जन्मांक 02 के उच्चाधिकारियों से जॉब में लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी शनि व आज के अंक के स्वामी चन्द्रमा का सपोर्ट बिजनेस के लिए सुखद है।
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग:नारंगी 

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक:02 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब:चन्द्रमा व शनि का प्रभाव जॉब में प्रोमोशन दे सकता है ।अंक 02 व 08 के सपोर्ट से जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख: स्वास्थ्य सुख उत्तम है।उड़द का दान करें।
शुभ रंग:नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक:01 व 02
आर्थिक स्थिति व जॉब: इस अंक का स्वामी मंगल व शनि बिजनेस में प्रोग्रेस देते हैं।जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य सुख:नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग:पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर