अंकज्योतिष 20 मार्च 2020: 07 अंक वाले आज वाणी पर संयम रखें, 04 अंक के लोग करें ये उपाय

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 20 मार्च का अंक राशिफल...

Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 20 मार्च
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 20 मार्च 

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 20 मार्च है। अंक 02 चंद्रमा का अंक है। यह 03 व 09 तथा 01 का मित्र अंक है। चन्द्रमा व गुरु परम मित्र ग्रह हैं। हमारा जीवन कर्म के परिणाम के साथ साथ भाग्य से भी प्रभावित होता है। जीवन अंकों से प्रभावित होता है। हर अंक के स्वामी ग्रह होते हैं। जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न भिन्न अंकों का भिन्न भिन्न फल प्रदान करता है। अपने जन्मतिथि को जोड़कर 01 से 09 के बीच में लाएं,यही आपका जन्मांक होगा। अब जन्मांक के आधार पर जानें कैसा होगा आपका 20 मार्च का दिन-

दिनांक 20 मार्च का अंक ज्योतिष के आधार पर अंकफल-

1. अंक 1:  अंक 2 तथा 7 आज आपके मित्र अंक हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। धन का व्यय रियल स्टेट में हो सकता है। लाल रंग शुभ है।

2. अंक 2:  अंक 3 तथा 8 आज आपके मित्र अंक हैं। आज धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य सुख में बाधा है। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। विष्णु जी के मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। हरा रंग शुभ है।

3. अंक 3:  अंक 5 तथा 7 आज आपके शुभ अंक हैं। बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आज का दिन जॉब में सफलता का है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। वाणी पर संयम रखें। हरा रंग शुभ है।

4. अंक 4:  अंक 1 तथा 9 शुभ है । व्यवसाय में उन्नति होगी। धन के व्यय की संभावना रहेगी। कम्बल का दान करें। दुर्गा माता के मंदिर जाएं। सफेद रंग शुभ है।

5. अंक 5: अंक 4 तथा 7 आजका आपका शुभ अंक है। नए शुरू किए गए व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य से कष्ट सम्भव है। उड़द का दान करें। नीला रंग शुभ है।

6. अंक 6: अंक2 तथा 5 आजका आपका  शुभ अंक हैं। धन के अधिक व्यय होने के संकेत हैं। नीला रंग शुभ है। यात्रा हो सकती है।

7. अंक 7:  अंक 3 तथा 8 आजका आपका शुभ अंक है। आज वाणी पर संयम रखें। जॉब में समस्या आ सकती है। लाल रंग शुभ है।  बजरंगबाण का पाठ करें।

8. अंक 8: अंक 1 तथा 6 आजका आपका शुभ अंक है। व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी रंग शुभ है। नीले रंग के वस्त्रों का दान करें। चींटी को भोजन दें।

9. अंक 9: अंक 1 तथा 5 आजका आपका शुभ अंक है। आज धन आगमन के संकेत हैं। जॉब में लाभ मिलेगा। पीला रंग शुभ है। जॉब में प्रमोशन का संयोग बन सकता है।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर