अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 20 नवंबर, 2020: बहुत ही कल्याणकारी है 20 का संयुक्त अंक, पढ़ें अपना अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 20 November 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के बीच होता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आज आपका दिन।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal 20 November 2020
Numerology horoscope ank jyotish rashifal 20 November 2020 
मुख्य बातें
  • 20 का संयुक्त अंक बहुत ही कल्याणकारी है।
  • अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है।
  • अंक 08 का स्वामी शनि है और गुरु चन्द्रमा व सूर्य परम मित्र हैं।

अंक राशिफल 20 नवंबर​: आज 20 नवम्बर है। 20 का संयुक्त अंक बहुत ही कल्याणकारी है। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अंक 08 का स्वामी शनि है। गुरु चन्द्रमा व सूर्य परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 20 नवंबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01 - शुभ अंक - 03 व 09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व भाग्यांक स्वामी शनि का प्रभाव आपको जॉब  में प्रोन्नति दे सकता है। व्यवसाय में थोड़ा तनाव रह सकता है।
स्वास्थ्य-नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02 - शुभ अंक - 01 व 05
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति कर सकते हैं। नवीन  व्यवसाय को लेकर उत्साह बना रहेगा।
स्वास्थ्य- उदर रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक - 02 व 06
जॉब व व्यवसाय- गुरु  जॉब में उन्नति देंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी शनि थोड़ी परेशानी दे सकता है। अंक 03 व  06 का सहयोग जॉब में नवीन पद भी दिलवा सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन रोग से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक - 01 व 05
जॉब व व्यवसाय - जॉब में भाग्य स्वामी शनि का सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में नव कार्यों  का संकेत है।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य सुख में थोड़ी बाधाएं हैं।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-07 व 08
जॉब व व्यवसाय- शनि जॉब में एकाएक नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05 व 07
जॉब व व्यवसाय- आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग जॉब में अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 03 व 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में  केतु व गुरु के प्रभाव से प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में संघर्ष के संकेत हैं
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-04 व 07
जॉब व व्यवसाय--इस अंक का स्वामी शनि आज का भाग्यस्वामी भी है। जॉब व  व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-03 व 05
जॉब व व्यवसाय-मंगल व शनि जॉब में उत्साह देंगे। आपका कार्य अति उत्तम रहेगा। शनि व मंगल व्यवसाय में वृद्धि दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर विकार की सम्भावना रहेगी। अन्न का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर