अंकज्योतिष 21 नवंबर 2019: जीवन के हर फील्ड में सफल रहेंगे इस मूलांक के लोग, पढ़ें अपना अंक राशिफल

अंक शास्‍त्र
Updated Nov 21, 2019 | 10:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अंकज्योतिष 21 नवंबर 2019: जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 21 नवंबर का अंक राशिफल...

अंकज्योतिष 21 नवंबर 2019: जीवन के हर फील्ड में सफल रहेंगे इस मूलांक के लोग, पढ़ें अपना अंक राशिफल
अंक ज्योतिष 21 नवंबर: 

अंकज्योतिष 21 नवंबर: ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार जीवन में  कर्म सबसे आवश्यक है। जीवन भाग्य के साथ साथ अंकों का भी खेल है। हम कर्म तो करते हैं लेकिन उसके हिसाब से आवश्यक नहीं है कि हमको फल की प्राप्ति भी हो। प्रत्येक अंक के स्वामी ग्रह होते हैं।अंकों के मित्र व शत्रु अंक होते हैं। प्रत्येक दिन तथा ग्रहों के गोचर के हिसाब से हमारा भाग्य संचालित होता है। सफलता के लिए आवश्यक है कि दोनों को मिलाकर चला जाय।आइये इसी क्रम में दिनांक 21 नवम्बर को अपने जन्मांक के अनुसार पड़ने वाले प्रभाव को जानें-

21 नवंबर का अंक ज्योतिष से प्रभाव -

  1. अंक 1- आज अंक 2 आपका शुभ अंक है।व्यवसाय में कुछ नए कार्यों को आरम्भ करने का है। छात्र अपने कैरियर को लेकर अति उत्साहित रहेंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। सफेद रंग शुभ है।
  2. अंक 2- अंक 1 तथा 9 आजका आपका शुभ अंक है। चंद्रमा का यह स्वामी अंक अंक 3 अर्थात गुरु का परम मित्र है। आज जीवन के हर फील्ड में सफल रहेंगे। थोड़ा व्यय रहेगा। नेत्र में विकार की संभावना रहेगी। गुलाबी रंग शुभ है।
  3. अंक 3-अंक 1 तथा 8 आजका आपका शुभ अंक है। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग आज लाभान्वित होंगे। आसमानी रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।
  4. अंक 4-अंक 2 तथा 6 आजका आपका शुभ अंक है। व्यवसाय में  में कुछ मोड़ ऐसे आते हैं जब सोचना पड़ता है कि क्या करें, फिलहाल असमंजस में रहेंगे। श्री विष्णु  जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। पीला रंग शुभ है।
  5. अंक 5-अंक 2 तथा 7 आजका आपका शुभ अंक है। छात्रों के लिए आज का दिन नव उमंग तथा हर्षित रहने का है। व्यवसाय में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाएं पूरी होने वाली हैं। आज वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। लाल रंग शुभ है।
  6. अंक 6-अंक 3 तथा 9 आजका आपका शुभ अंक है। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। व्यवसाय में आज का दिन कुछ नए कार्यों के शुभारंभ के लिए है।हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। पीला रंग शुभ है।
  7. अंक 7- अंक 1 तथा 5 आजका आपका शुभ अंक है। आज का दिन आपको विवादों में ला सकता है। जल्दबाजी या भावुकता में निर्णय मत लें। सफेद रंग शुभ है।
  8. अंक 8-अंक 3 तथा 9 आजका आपका शुभ अंक है। शनि प्रधान यह अंक आज आपको सफलता दिलवाएगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। हरा रंग शुभ है।
  9. अंक 9- अंक 3 तथा 5 आजका आपका शुभ अंक है। आज व्यवसाय में सफल रहेंगे तथा किसी रुके प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। नए व्यवसाय की तरफ भी आपके कदम बढ़ सकते हैं। गाय को गुड़ खिलाएं। लाल रंग शुभ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर