अंकज्योतिष 23 दिसंबर 2019: मूलांक 6 वालों को प्राप्‍त हो सकता है धन, पढ़ें आज का अंक राशिफल

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 23 दिसंबर का अंक राशिफल...

Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 23 दिसंबर 
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 23 दिसंबर  

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 23 दिसम्बर का दिनांक अंक 05 से प्रभावित रहेगा। अंक 5 का स्वामी ग्रह बुध है। यह शनि तथा शुक्र का मित्र ग्रह है। अंक 05 बुध का तथा 08 शनि का अंक है। अंक 4 तथा 8 इसके परम मित्र अंक हैं। हमारा जीवन कर्म के परिणाम के साथ साथ भाग्य से भी प्रभावित होता है। जीवन अंकों से प्रभावित होता है। हर अंक के स्वामी ग्रह होते हैं। जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न भिन्न अंकों का भिन्न भिन्न फल प्रदान करता है। अपने जन्मतिथि को जोड़कर 01 से 09 के बीच में लाएं,यही आपका जन्मांक होगा। अब जन्मांक के आधार पर जानें कैसा होगा आपका आज 23 दिसम्बर का दिन-

23 दिसंबर का अंक ज्योतिष से प्रभाव -

  • अंक 1- अंक 2 तथा 5 आज आपके मित्र अंक हैं। व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। जाँब में सफलता मिलेगी। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। धन का निवेश रियल स्टेट में हो सकता है। पीला रंग शुभ है।
  • अंक 2- अंक 1 तथा 5 आज आपके मित्र अंक हैं। आज धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य सुख में कुछ कमी है। जॉब में उन्नति सम्भव है। भगवान शिव जी के मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। लाल रंग शुभ है।
  • अंक 3- अंक 05 तथा 07आज आपके शुभ अंक हैं। आज आपका रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आज का दिन छात्रों के लिए लाभ का है। विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।धन के व्यय पर संयम रखें। पीला रंग शुभ है।
  • अंक 4- अंक 2 तथा 6 शुभ है । व्यवसाय में उन्नति होगी।धन के व्यय की संभावना रहेगी। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ रहे हैं। तिल का दान करें। शिव के मंदिर जाएं।  सफेद रंग शुभ है।
  • अंक 5- अंक 1 तथा 5 आजका आपका शुभ अंक है । आज  धन का आगमन हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। करियर में उन्नति सम्भव है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। कम्बल का दान करें। नारंगी रंग शुभ है।                                                
  • अंक 6- अंक3 तथा 7आजका आपका शुभ अंक हैं।  रुका कार्य  बहुत आसानी से आज सम्पन्न  होगा। धन प्राप्ति के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। आज यात्रा हो सकती है। छात्रों को लाभ होगा। कम्बल का दान करें।
  • अंक 7-  अंक 4 तथा 5 आजका आपका शुभ अंक है। आज ऑफिस में वाणी पर संयम रखें। जॉब में बहुत दिनों से चली आ रही समस्या  समाधान की तरफ आ सकती है। व्यवसाय के लिए बेहतर समय है। पीला रंग शुभ है।
  • अंक 8- अंक 2 तथा 5 आजका आपका शुभ अंक है। अंक 3 तथा 5 भाग्यांक का व्यक्ति  आपको लाभ देगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी।  राजनीतिज्ञों को संघर्ष करना होगा। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।
  • अंक 9- अंक 2तथा 6 आजका आपका शुभ अंक है। जॉब में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरम्भ करेंगे। आज धन आगमन के संकेत हैं। छात्रों को लाभ मिलेगा। पीला रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। गरीबों में कम्बल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर