अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 23 नवंबर, 2020: 23 का संयुक्त अंक है बहुत ही शुभ व मंगलकारी, पढ़ें अपना अंकफल

Ank Rashifal, Today Numerology 23 November 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं, वही होता है आपका जन्मांक। यह 01 से 09 के बीच होता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आज आपका दिन।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal 23 November 2020
Numerology horoscope ank jyotish rashifal 23 November 2020 
मुख्य बातें
  • 23 का अंक होता है बहुत ही शुभ और मंगलकारी।
  • अंक 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा कभी-कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बनता है।
  • अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, अंक 05 का मित्र रहेगा।

अंक राशिफल 23 नवंबर​: आज 23 नवंबर है। 23 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 05 जैसा बिहैव करेगा। भाग्यांक 02 हुआ। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। अंक 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा कभी कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 05 का मित्र रहेगा। अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।

अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 23 नवंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक---03
 आर्थिक स्थिति व जाँब --आज चन्द्रमा व बुध व्यवसाय में कोई नया कार्य दे सकते हैं। जाँब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से सफलता की प्राप्ति है।
स्वास्थ्य सुख--आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक--09 
आर्थिक स्थिति व जाँब-- आज अंक 05 का सपोर्ट है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा व बुध के प्रभाव से जाँब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य सुख-- राहु हड्डी सम्बन्धित रोग दे सकता है।
शुभ रंग-- हरा व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जाँब-- गुरु व बुध का प्रभाव प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। व्यवसाय में अंक 05 व 07 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय में अंक 05 व 02 भाग्यांक के व्यक्ति से सफलता मिलेगी।जाँब में बहुत जल्द ही परिवर्तन का विचार बनेगा।अंक 05
का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग--सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-  03
आर्थिक स्थिति व जाँब- जाँब को लेकर प्रसन्नचित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहना चाहिए।
शुभ रंग--  हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-08 व 09
आर्थिक स्थिति व जाँब- आज व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। जाँब में बुध व चन्द्रमा नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख-- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-06 
आर्थिक स्थिति व जाँब-- जाँब में कार्यों की अधिकता से तनाव में रहेंगे। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है।                   
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
शुभ रंग--नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक--04
आर्थिक स्थिति व जाँब-- जाँब को लेकर शनि व बुध का सपोर्ट भविष्य में एक नया आशा व प्रोन्नति दे सकता है । व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु लाभ देंगे।
स्वास्थ्य सुख-- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग---पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक--02 व 03
आर्थिक स्थिति व जाँब-- चन्द्रमा व मंगल जल्द ही जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं।भाग्य स्वामी चन्द्रमा, बुध व मंगल के साथ व्यवसाय में कोई नवीन कार्य करवा सकता है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग--नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर