अंकज्योतिष 25 दिसंबर 2019: अंक 3 वालों को जॉब में मिलेगी सफलता, पढ़ें अपना अंक राशिफल  

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 25 दिसंबर का अंक राशिफल...

Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 25 दिसंबर 
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 25 दिसंबर  

 

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 25 दिसम्बर है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। एकल अंक 07 से प्रभावित इस अंक का स्वामीग्रह केतु है। आज का दिन जन्मांक 08 के लिए बहुत ही शुभ फलदायी है। अंक 9 तथा 6 आजका शुभ अंक है। जीवन में हम सब वर्तमान में जीते हैं लेकिन भविष्य के सुंदर स्वप्न दिमाग में संजोए रहते हैं। अंको तथा ग्रहों का खेल  जीवन को प्रभावित करता है। इसकी जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है। अंक ज्योतिष का जीवन में बहुत महत्व है। सफलता कर्म तथा भाग्य के मिश्रित प्रभाव से मिलती है। हर अंक का अपना प्रभाव होता है। प्रत्येक अंक के स्वामी होते हैं। ग्रहों का गोचर है। प्रत्येक दिवस हम उनके प्रभाव से प्रभावित होते हैं। आइए जानते हैं अंकों के इस खेल का आज 25 दिसम्बर  के दिन आप पर प्रभाव-

25 दिसंबर का अंक राशिफल

अंक 1 - अंक 1 तथा 7 आजका आपका शुभ अंक है। अंक 9 का स्वामी ग्रह मंगल आपको रियल स्टेट में सफलता दिलवाएगा। धन  के आगमन की संभावना है।शिक्षा में सफलता मिलेगी। आप व्यवसाय में सफल रहेंगे। हेल्थ बहुत  बेहतर नहीं  होगा। हरा रंग शुभ है।
अंक 2- अंक 4 तथा 6आजका आपका शुभ अंक है। आज व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति होगी।आज किसी मित्र के कार्य में व्यस्त रहेंगे। धन आगमन की संभावना है। आसमानी रंग शुभ हैं।
अंक 3- अंक 5 तथा 7 आजका आपका शुभ अंक है।यह अंक गुरु का है जो आज आपके साथ है। जॉब सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय अच्छे कार्यों में  होगा। यात्रा का आनंद लेंगे। सफेद रंग शुभ है।
अंक 4- अंक 3 तथा 9आजका आपका शुभ अंक है। आज जाँब में कठिनाई का अनुभव करेंगे । किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। बैगनी तथा नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में कुछ नया कार्य प्रारम्भ करने की योजना बनाएंगे।
अंक 5- अंक 4 तथा 6 आजका आपका शुभ रंग है। बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। गुलाबी रंग शुभ है। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।
अंक 6- अंक 3तथा 9 आजका आपका शुभ रंग है। व्यवसाय में सफल रहेंगे ।संतान की उन्नति से मन हर्षित रहेगा। गृह निर्माण संबंधी कई दिवसों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लाल रंग शुभ है।
अंक 7- अंक 4 तथा 6 आजका  आपका शुभ अंक है। आज जॉब में उन्नति है लेकिन धैर्य को बनाये रखना होगा। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी कमी रहेगी। मध्यम दूरी की यात्रा हो सकती है। आसमानी रंग शुभ है। गाय को भोजन दें।
अंक 8- अंक 2 तथा 7 आजका आपका शुभ अंक है। व्यवसाय में कोई रुका धन प्राप्त होगा। आज का दिन छात्रों के लिए प्रगति का है। नारंगी रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।
अंक 9- अंक 1 तथा 7 आजका आपका शुभ अंक है। व्यावसाय में आज का दिन सफल रहेगा तथा कार्य  में वृद्धि होगी। किसी अनचाही समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पीला तथा लाल रंग शुभ है। गणेश जी के मंदिर जाएं। मसूर की दाल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर