अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 29 सितंबर, 2020: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें 4 अंक वाले, उड़द का दान करें 5 अंक के लोग

Ank rashifal, Today Numerology 29 September 2020: अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

numerology horoscope ank jyotish rashifal 29 September 2020
numerology horoscope ank jyotish rashifal 29 September 2020  
मुख्य बातें
  • 29 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है।
  • अंक 02 चन्द्रमा व 09 मंगल का प्रतीक है।
  • यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा।

अंक राशिफल 29 सितंबर: आज 29 सितम्बर है। 29 का संयुक्त अंक  वैभव व प्रसिद्धि का है। अंक 02 चन्द्रमा व 09 मंगल का प्रतीक है।यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। भग्यांक 06 रहेगा।अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है।गुरु चन्द्रमा व सूर्य परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 29 सितंबर का अंकफल 

Ank rashifal today: 1 जन्मांक01- शुभ अंक- 03 व 09 
जॉब व व्यवसाय- जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।जॉब में कार्यों का दबाव रहेगा।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: 2 जन्मांक02-शुभ अंक-05 व 07
जॉब व व्यवसाय-  व्यवसाय को लेकर एक नई जिज्ञासा रहेगी। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। अंक 09 का सपोर्ट रहेगा।
स्वास्थ्य-शीत जनित रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: 3 जन्मांक03- शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में थोड़ी परेशानी मिलेगी। अंक 02 व भाग्यांक 06 का सहयोग जॉब में नवीन पद भी दिलवा सकता है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: 4 जन्मांक04-शुभ अंक-04 व 09
जॉब व व्यवसाय-जॉब व व्यवसाय में थोड़े परेशानी का संकेत है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

Ank rashifal today: 5 जन्मांक05- शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय- राहु कार्यों में बाधा दे सकता है।उड़द का दान कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य-राहु हड्डी विकार दे सकता है।

Ank rashifal today: 6 जन्मांक06-शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय- जॉब में चन्द्रमा व बुध का सहयोग वाणी से लाभ देगा। बुध मैनेजमेंट फील्ड के जातकों को लाभ देगा। तिल का दान करें।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7 जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर आज संघर्ष रहेगा। जॉब में प्रगति हो सकती है।केतु की वस्तुएं दान करें।
स्वास्थ्य-आत्मबल व धैर्य में वृद्धि के लिए हनुमान जी का ध्यान करें।

Ank rashifal today: 8 जन्मांक08- शुभ अंक-04
जॉब व व्यवसाय- शनि व चन्द्रमा व्यवसाय को लेकर एक नई उम्मीद देंगे। अंक 09 का सपोर्ट रहेगा।
स्वास्थ्य- शनि श्वांश के रोगियों को परेशान कर सकता है।

Ank rashifal today: 9 जन्मांक09- शुभ अंक- 02 व 03
जॉब व व्यवसाय- मंगल आत्मबल व चन्द्रमा मन को एकाग्रता देंगे। सफलता के लिए आपका प्रयास सराहनीय है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर