अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 03 नवम्बर​, 2020: इन अंकों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, जानें अपना आज का अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 03 november 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा हुए, वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के बीच हो सकता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आज का दिन।

numerology horoscope 3 november 2020 ank jyotish rashifal in hindi
Numerology horoscope Ank Jyotish Rashifal 03 november 2020  
मुख्य बातें
  • 03 का अंक धन व ऐश्वर्य प्रदान करता है।
  • ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते है।
  • अंक 03 का स्वामीग्रह गुरु है।

अंक राशिफल 03 नवम्बर​:  आज 03 नवम्बर है।03 का अंक बहुत ही शुभ है। 03 का  अंक धन व ऐश्वर्य  प्रदान करता है। ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते है।अंक 03 का स्वामीग्रह गुरु है।आज का भाग्यांक 09 होगा।03 का स्वामीग्रह गुरु है। 09 का स्वामी मंगल है।गुरु का मित्र ग्रह चन्द्रमा व सूर्य है।अंक 09 इसका आज मित्र रहेगा।अंक 02 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।


Ank rashifal today:  जन्मांक01-आज का शुभ अंक--06
आर्थिक स्थिति व जॉब -सूर्य व मंगल व्यवसाय में सफलता प्रदान करेंगे। सूर्य उपासना करें।
स्वास्थ्य सुख-मंगल उदर रोग  से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today:  जन्मांक 02-आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। चन्द्रमा व मंगल आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेगा व आय प्राप्ति के नए स्रोत बना सकता है। 
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today:  जन्मांक 03-आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व गुरु व्यवसाय में नवीन कार्यों का आगमन कराएगा।जॉब में गुरु व चन्द्रमा का सहयोग प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेगा।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today:  जन्मांक04-आज का शुभ अंक-02 
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का दिन जॉब में उन्नति का है।  उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।व्यवसाय में सँघर्ष रहेगा।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग-नारंगी

Ank rashifal today:  जन्मांक 05-आज का शुभ अंक-  06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब व व्यवसाय में सफलता का दिवस है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।    स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today:  जन्मांक06-आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देंगे।
स्वास्थ्य सुख- शीत जनित रोगों से बचें।
शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today:  जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्य स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी केतु है।जॉब व व्यवसाय में लाभ है।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
स्वास्थ्य सुख-  मंगल उदर विकार दे सकता है। 
शुभ रंग-बैगनी व आसमानी

Ank rashifal today:  जन्मांक08-आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में अंक03 व 08 जन्मांक के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।  व्यवसाय में सफलता की संभावना है।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today:  जन्मांक09-आज का शुभ अंक-01 व 03 
आर्थिक स्थिति व जॉब-  मंगल व शनि अनुकूल हैं। गुरु का प्रभाव जॉब व व्यवसाय में सफलता देगा।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार हो सकता है।
शुभ रंग-लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर