अंकज्योतिष 5 अप्रैल 2020: 06 अंक वालो का आज रुका कार्य होगा सम्पन्न, जानें अपना आज का अंक राशिफल

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 5 अप्रैल का अंक राशिफल...

Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 5 अप्रैल
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 5 अप्रैल  

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 05 अप्रैल है। अंक 5 का स्वामी ग्रह बुध है। यह शनि तथा शुक्र का मित्र ग्रह है। अंक 05 बुध का तथा 08 शनि का अंक है। अंक 4 तथा 8 इसके परम मित्र अंक हैं। हमारा जीवन कर्म के परिणाम के साथ साथ भाग्य से भी प्रभावित होता है। जीवन अंकों से प्रभावित होता है। हर अंक के स्वामी ग्रह होते हैं। जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न भिन्न  अंकों का भिन्न भिन्न फल प्रदान करता है। अपने जन्मतिथि को जोड़कर 01 से 09 के बीच में लाएं, यही आपका जन्मांक होगा। अब जन्मांक के आधार पर जानें कैसा होगा आपका आज का दिन---

पढ़ें अपना 05 अप्रैल का अंकफल

1. अंक 1: अंक 3 तथा 7 आज आप के मित्र अंक हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। धन के व्यय की संभावना रहेगी। पीला रंग शुभ है।

2. अंक 2:  अंक 2 तथा 6 आज आप के मित्र अंक हैं। आज स्वास्थ्य सुख में कमी सम्भव है। भगवान शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। हरा रंग शुभ है।

3. अंक 3: अंक 4 तथा 7 आज आपके शुभ अंक हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। वाणी पर संयम रखें। लाल रंग शुभ है। 

4. अंक 4: अंक 3 तथा 6 शुभ है जॉब में उन्नति होगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। तिल का दान करें। सफेद रंग शुभ है।  

5. अंक 5: अंक 2 व 6 शुभ है। आज धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है।   

6. अंक 6: रुका कार्य आज सम्पन्न होगा। धन प्राप्ति के संकेत हैं। हरा रंग शुभ है। आज घर पर ही धार्मिक कार्य हो सकता है। 2 तथा 5 आज का आपका शुभ अंक है।

7. अंक 7: बहुत दिनों से चली आ रही समस्या समाधान की तरफ आ सकती है। व्यवसाय के लिए बेहतर समय है। हरा रंग शुभ है। अंक 2तथा 8 आज का आपका शुभ अंक है।                

8. अंक 8: राजनीतिज्ञों को संघर्ष करना होगा। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।अंक 5 तथा 7 आज का आपका शुभ अंक है। 
                         
9. अंक 9: अंक 1 व 8 शुभ है। धार्मिक कार्य  करेंगे। आज छात्रों को लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। आज नए व्यवसाय का योग बन सकता है। गरीबों में अन्न का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर