अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 29 मई, 2021: धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक 29 का संयुक्त अंक, जानिए अपना अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 29 May 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आज शनिवार को आपका दिन।

Numerology horoscope predictions ank jyotish rashifal 29 may 2021
29 मई अंक राशिफल, ank jyotish 
मुख्य बातें
  • गुरु, सूर्य व चन्द्रमा का है परम मित्र।
  • 29 मई 2021 का भाग्यांक रहेगा 3।
  • धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान के साथ सफलता का प्रतीक है 29 का संयुक्त अंक।

29 मई 2021 का अंक राशिफल: आज 29 मई 2021 है। 29 का संयुक्त अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक आध्यात्मिक रूप जे बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 09 मंगल का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। आज 29-05-2021 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01,02 तथा 09 हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। 

पढ़ें अपना 29 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक01- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 02 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य व गुरु मित्र हैं। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मूंग का दान करें।

Ank rashifal today: ​ 2 जन्मांक02- शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: ​ 3 जन्मांक 03- शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय-गुरु अंक व भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य-नेत्र  विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: ​ 4 जन्मांक04- शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 मीडिया व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: ​ 5 जन्मांक05-शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में अंक 02 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: ​6 जन्मांक06-शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र व गुरु का सपोर्ट है। सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 7 जन्मांक 07-शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन  शनि व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। गुरु व चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: ​ 9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में गुरु, चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 02 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। उड़द का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर