अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 08 मार्च, 2021: 6 अंक वाले शुगर के रोगी बरतें सावधानी, 8 का अंक देता है शीघ्र सफलता

Ank rashifal, Today Numerology 08 March 2021: 08 का अंक बहुत ही शीघ्र सफलता देता है। यह अंक जॉब व  व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

numerology horoscope ank jyotish rashifal 8 march 2021
ank jyotish rashifal 8 march 2021 
मुख्य बातें
  • अंक 07 का स्वामी केतु है।
  • अंक 04 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।
  • जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

अंक राशिफल 08 मार्च​: आज 08 मार्च 2021 है। 08 का अंक बहुत ही शीघ्र सफलता देता है। यह अंक जॉब व  व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है।अंक 08 का स्वामीग्रह शनि है। शनि का मित्र ग्रह शुक्र व बुध है। आज 08-03-2021का भाग्यांक 07 है। अंक 07 का स्वामी केतु है। अंक 04 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 08 मार्च  का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक01-आज का शुभ अंक-- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब - जॉब व व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन शुभ है। अंक 02 व 03 हेल्पफुल हैं। व्यवसाय में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग-लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02-आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 07 नामांक के व्यक्ति से सफलता की सम्भावना है। जॉब में प्रोमोशन व लाभ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के रोगी स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग-आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 03-आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- भाग्यांक 07 के सहयोग से जॉब में प्रोमोशन मिल सकता है। व्यवसाय में गुरु ,केतु व शनि सफलता देंगे।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग-नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक04-आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में शनि के शुभ प्रभाव के कारण नए बिजनेस डील से आशान्वित रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रोमोशन  की संभावना है।
स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05-आज का शुभ अंक-  07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में जन्म अंक 03 व अंक 09 के उच्चाधिकारियों से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में रुके कार्यों के शुरुआत से  प्रसन्न रहेंगे।
स्वास्थ्य-  स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए। शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक06-आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब-व्यवसाय में अंक 03 व 09 का सपोर्ट नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा।जॉब में भी प्रोन्नति की सम्भावना है।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग-नारंगी 


Ank rashifal today: जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अंक 03 व 07 जन्मांक के उच्चाधिकारियों से उन्नति है। व्यवसाय में अंक 08 नामांक के व्यक्ति के सहयोग से खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख-उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग-पीला

Ank rashifal today: जन्मांक08-आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब-  आईटी व मीडिया से सम्बन्धित जॉब में बहुत जल्द नवीन पद की प्राप्ति है। व्यवसाय में भी शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य सुख- कफ जनित रोग से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग-नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक09-आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सफलता मिलेगा।जॉब में अंक 08 के सहयोग से प्रगति की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख-  स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग-पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर