मूलांक 1 वाले शारीरिक और मानसिक रूप से होते हैं प्रभावशाली, इस एक गुण की वजह से बन सकते हैं नेता 

अंक शास्‍त्र
Updated Jul 20, 2019 | 20:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ज्योतिष विद्या में जन्म मूलांक से न केवल आप अपने भाग्य और भविष्य के बारे में जान सकते हैं बल्कि खुद के बारे में भी बेहतर ज्ञान हासिल कर सकते हैं। आपका जन्म मूलांक आपके बारे में क्या बताते हैं आइए जानें।

Numerology
Numerology  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • नेतृत्व क्षमता मूलांक एक में कूट-कूट कर भरी होती है
  • जन्मांक एक स्वतंत्र विचारों वाले और ईमानदार होते हैं
  • इन्हें किसी की रोकटोक और दखल नहीं होती पसंद

अंक विद्या में पहली बारी आती है जन्मू मूलांक 1 की। जन्म मूलांक एक पर सूर्य ग्रह का अधिपत्य होता है। मूलांक एक पर क्योंकि सूर्य का आधिपत्य होता है इसलिए इनके अंदर भी सूर्य की तल्खी और प्रकाश की तेजी का असर होता है। यानी ये सौभाग्य सूचक मूलांक माना जाता है। नेतृत्व क्षमता बेहरत होने के कारण ये देश के सर्वोच्च स्थान, नेता या राष्ट्रीय पद के अधिकारी बनते हैं। इस मूलांक को परिवर्तनशील माना जाता है। जिस तरह से सूर्य कभी तेज तल्ख तो कभी ठंडा नजर आता है उसी तरह इस मूलांक के लोग भी होते हैं। इनका व्यक्तित्व और स्वभाव बेहद खास होता है और यही कारण है कि शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों में बेहद प्रभावशाली नजर आते हैं।

ईमानदारी और स्वाभिमान कूट-कूट कर होता है भरा
मूलांक वाले बेहद स्वाभिमानी होते हैं। इनके अंदर ईमानदारी और अपने कार्य को लेकर निष्ठा बेहद ही खास होती है। ये जातक अपने इसी व्यक्तित्व के कारण लोगों के दिल पर राज करते हैं। इनकी निष्ठा और कार्य करने की शैली ऐसी होती है जो हर किसी को रास नहीं आती लेकिन ये किसी के आगे झुकते नहीं बल्कि अपने ही हिसाब से काम करते हैं। ये अपने हिसाब से काम करने वाले होते हैं। इन्हें किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं होता।

तेजस्वी और उदारता के स्वामी होते हैं मूलांक एक वाले
सूर्य का असर होने के कारण ये लोग तेजस्वी होते हैं और उनके अंदर उदारता भी खूब होती है। विद्वान , सदगुणी और व्यवहार कुशल भी होते हैं। इनका मनोबल आत्मबल से परिपूर्ण होता है। इन लोगों के कार्य करने की शैली इतनी जबरदस्त होती है कि वह इसी से सबको अपने वश में करने में सक्षम होते हैं।

मूलांक एक की विशेषताएं भी जानें
मूलांक 1 वाले रचनात्मक प्रवृति के होते हैं। इन्हें अपनी आजादी बेहद प्रिय होती है। अपने विचार से अलग ये कोई काम नहीं करते और जहां इन्हें दबाव मिलता है वह वहां से हट जाना पसंद करते हैं। कुछ मामलों में ये हठी भी होते हैं। इन्हें अपनी अहम के आगे कुछ भी समझौता नहीं करना होता। यही कारण है कि इनके मित्र से ज्यादा शत्रु होते हैं। इनके कार्य करने और आगे बढ़ते रहने की ललक हर कोई बर्दाश्त नहीं कर पाता। ये नियम, परंपराओं और रीति-रिवाज को जरूर मानते हैं। देश के प्रति लगाव और कुछ नया करने की चाहत ही इनकी विशेषता होती है। यह नई विचार धारा और नई सोच के पक्षधर होते हैं। इन्हें आपने काम में न तो हस्तक्षेप पसंद है न ये किसी के कार्य में हस्तक्षेप करते हैं। रोक- टोक से चिढ़ते हें और ये सौंदर्य प्रेमी और कला के पुजारी होते हैं।

मूलांक एक की कमियाँ
इनमें अभिमान ,लोभ ,अविनय, दिखावा ,जल्दबाजी, अहंकार जैसी कमियां भी होती हैं। कई बार ये कमियां इनके विकास में बाधक तक बन जाती हैं। इनका किसी पर जल्दी विश्वास कर लेना भी बेहद खतरनाक साबित होता है अक्सर और इस कारण इन्हें धोखे भी खूब मिलते हैं। ये धन कमाने मे जितनी मेहनत करते हैं, उतना ही खुले हाथों से लुटाते हैं और इस कारण इनके पास धन टिकता ही नहीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर