आज का पंचांग, 02 दिसंबर 2020: आज गो माता को पालक खिलाने का है अनन्त पुण्य, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 02 दिसंबर 2020: आज भगवान शिव जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है। मिथुन का स्वामी बुध है। पढ़ें आज का पंचांग।

aaj ka panchang 02 december 2020
aaj ka panchang 02 december 2020 
मुख्य बातें
  • आज उड़द के दान का बहुत महत्व है।
  • आज गणेश जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।

Aaj Ka Panchang 02 December 2020: आज मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज गणेश जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।आज दान पुण्य करें।आज उड़द के दान का बहुत महत्व है।

आज भगवान शिव जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज गो माता को पालक खिलाने का अनन्त पुण्य है।आज बुधवार है।आज बुध के बीज मंत्र के जप का दिवस है क्योंकि आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है। मिथुन का स्वामी बुध है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पंचांग 02 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक  02 दिसंबर 2020
तिथि  द्वितिया
दिवस  बुधवार
नक्षत्र  मृगशिरा
माह मृगशिरा, कृष्ण पक्ष
करण  गरज
योग साध्या
सूर्योदय 06:56am
सूर्यास्त 05:24pm
सूर्य राशि  वृश्चिक
चन्द्र राशि  मिथुन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 01:54pm से 02:39pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:15pm से 05:41pm तक

आज राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर