Panchang Today, 03 दिसंबर 2021 का पंचांग: आज करें चावल व सफेद वस्त्र के दान, जानें शुक्रवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

03 December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए आज के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 03 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Aaj Ka panchang 03 December 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 03 December 2021, 03 दिसंबर 2021 का पंचांग
03 दिसंबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।
  • शुक्रवार को चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है।
  • पढ़ें शुक्रवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

03 December 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। 05 बजे सायंकाल के बादअमावस्या है। आज विशाखा नक्षत्र है। आज दर्श अमावस्या है। विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। व्रत के दिन अन्न दान व गाय की पूजा व उसको रोटी, गुड़, पालक इत्यादि भोजन देकर पुण्य प्राप्त करें। शुक्रवार को चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 03 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 03 दिसंबर 2021
दिवस शुक्रवार
माह मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
सूर्योदय 06:58 am
सूर्यास्त 05:25 am
नक्षत्र विशाखा
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि तुला 08:28am तक फिर धनु
करण शकुनि
योग अतिगण्ड
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक। इस समय किसी शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर