Panchang 03 June: आज नहीं है अभिजीत मुहूर्त, जानें क्या कहता है बुधवार का पंचांग

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Today Pancha 03 June 2020
Today Pancha 03 June 2020  
मुख्य बातें
  • जानें 03 जून का शुभ व अशुभ मुहूर्त
  • राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है
  • आज यानी 03 जून को प्रदोष व्रत है

Today Panchang 03 June 2020: आज 03 जून है। आज प्रदोष व्रत है। विक्रम संवत 2077 ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। बुधवार का दिवस है। आज स्वाती नक्षत्र है। आज चन्द्रमा तुला राशि में है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य वृष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

यहां पढ़ें 03 जून का पंचांग

  • दिनांक- 03 जून 2020
  • दिन- बुधवार
  • माह- ज्येष्ठ
  • तिथि- द्वादशी 9:07am तक फिर त्रयोदशी 
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • नक्षत्र- स्वाती
  • करण- बालव
  • सूर्य राशि- वृष
  • चन्द्र राशि- तुला

शुभ मुहूर्त

1. अभिजीत मुहूर्त- आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
2. विजय मुहूर्त- 02:38 pm से 03:35 pm
3. गोधूलि मुहूर्त- 06:59 pm से 07:25 pm

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर