आज का पंचांग 06 मई: आज भूलकर भी ना करें ये काम, हरे वस्त्र का दान करने से मिलेगा लाभ

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Today Panchang 06 May 2020
Today Panchang 06 May 2020 

Today Panchang 06 May 2020: आज 06 मई है। हिंदी तिथि से वैशाख माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। आज चित्रा नक्षत्र है। आज चन्द्रमा शुक्र प्रधान तुला राशि में है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य मेष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।
    
आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-

आज सूर्य मेष में व चन्द्रमा तुला राशि में हैं। आज जन्म लेने वाले बच्चे शुक्र व मंगल से प्रभावित बहुत ही विद्वान, सुंदर व तार्किक बुद्धि के स्वामी होंगे। गुरु उनको धार्मिक बनाएगा। मंगल व सूर्य प्रशासनिक अधिकारी व कुम्भ का मंगल कुशल लॉयर बनाएगा। ऐसे बच्चे बड़े होकर विधि या मेडिकल की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं। ऐसे बालक बहुत सफल न्यायिक अधिकारी भी बन सकते हैं । मंगल के कुम्भ राशि में होने के कारण वकालत के साथ साथ वे बहुत सफल नेता भी बन सकते हैं। ऐसे जातक लोगों के सेवक होंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन चन्द्रमा के कारण उनको शीत जनित रोगों से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों को प्रत्येक बुधवार को किसी मूंग की दाल का दान करवाते रहना चाहिए। विष्णु जी की पूजा लाभ करेगी।

आज क्या करें व क्या न करें-

आज गणेश जी की पूजा करें। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। घर पर ही दुर्गासप्तशती का पाठ करें। एक व्यक्ति के भोजन के बराबर अन्न का दान करें। हरे वस्त्र का दान भी लाभ करेगा। आज किसी कार्य को कल पर न टालें तथा न ही किसी से कोई वादा करें।

यहां पढ़ें 06 मई​ का पंचांग

  • दिनांक-06 मई 2020
  • दिन-बुधवार
  • माह-वैशाख
  • तिथि-चतुर्दशी  
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • नक्षत्र-चित्रा
  • करण-गरज
  • सूर्य राशि-मेष
  • चन्द्र राशि- तुला
  • शुभ मुहूर्त-1 अभिजीत-आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
  • 2-विजय मुहूर्त-02:32pm से 03:26 pm
  • 3-गोधूलि मुहूर्त-06:42pm से 07:07pm
  • अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- दोपहर 12  बजे से 01:30 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर