आज का पंचांग, 08 अक्टूबर 2020: आज करें श्री सूक्त जी का पाठ, पढ़ें अपना 08 अक्टूबर का पंचांग

आज का पंचांग 08 अक्टूबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 अश्विन /पुरुषोत्तम माह कृष्ण पक्ष खष्ठी है। आज चन्द्रमा वृष राशि में है। प्रातःकाल 09:45 के बाद चन्द्रमा मिथुन राशि में जाएगा। पढ़ें आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 08 October, आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 08 October, आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज शिव जी की पूजा व रुद्राभिषेक का भी अनन्त फल है।
  • आज विष्णु जी की पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें।
  • पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 08 October 2020: आज विक्रम संवत 2077 अश्विन /पुरुषोत्तम माह कृष्ण पक्ष खष्ठी है। आज गुरुवार है। आज चन्द्रमा वृष राशि में है। प्रातःकाल 09:45 के बाद चन्द्रमा मिथुन राशि में जाएगा। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज विष्णु जी की पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज शिव जी की पूजा व रुद्राभिषेक का भी अनन्त फल है। आज गुरु की शुभता में वृद्धि के लिए धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

आज का पंचांग 08 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 08 अक्टूबर
माह आश्विन/पुरुषोत्तम
पक्ष कृष्ण
तिथि खष्ठी 04:35pm तक फिर सप्तमी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र मृगशिरा 10:51pm तक फिर आद्रा
करण वणिज
सूर्योदय 06:19 am
सूर्यास्त 06:02 pm
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि वृष 09:45am तक फिर मिथुन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:55 am से 12:35 pm तक
विजय मुहूर्त 02:07 pm से 03: 01 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:50 pm से 06:12 pm तक

आज दोपहर 01:30 से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर