आज का पंचांग, 1 जनवरी 2021: नए साल 2021 में आज है पुष्य नक्षत्र, भगवान शिव जी के साथ हनुमान जी की करें पूजा

आज का पंचांग, 1 जनवरी 2021: आज पुष्य नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है...

panchang tithi in hindi aaj ka panchang 1 january 2021 today
aaj ka panchang 1 january 2021 today 
मुख्य बातें
  • आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है।
  • आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

आज का पंचांग, 1 जनवरी 2021: अंग्रेजी नव वर्ष 2021 के प्रथम दिन आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज पुष्य नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा कर्क मेंं हैै।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।cइस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग, 1 जनवरी 2021: (Today Panchang):

दिनांक 1 जनवरी
तिथि द्वितीया
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र पुष्य
योग  वैधृति
माह पुष्य, कृष्ण पक्ष  
करण गरज
सूर्योदय 07:15 am
सूर्यास्त 05: 35 pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि कर्क
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:07am से12:40pm तक
विजय मुहूर्त  01:51pm से 02:38pm तक  
गोधुली मुहूर्त  05:13pm से 05:42pm तक  

आज राहुकाल-प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर