13 January 2022 Ka Panchang: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज कृतिका नक्षत्र है। भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज एकादशी का पावन व्रत रहें व अन्न का दान करें। व्रत का बहुत महत्व है। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। मंगल व गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा वृष में है।
प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
| दिनांक | 13 जनवरी 2022 |
| दिवस | गुरुवार |
| माह | पौष, शुक्ल पक्ष |
| तिथि | एकादशी |
| सूर्योदय | 07:15 am |
| सूर्यास्त | 05:47 pm |
| नक्षत्र | कृतिका |
| सूर्य राशि | धनु |
| चन्द्र राशि | वृष |
| करण | विष्टि |
| योग | शुभ |
| शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 11:59 am से 12:55 pm तक। |
| विजय मुहूर्त | 02:44 pm से 03:38 pm तक |
| गोधुली मुहूर्त | 07:05 pm से 07:29 pm तक |
राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल