आज का पंचांग, 13 अगस्त 2021: किस समय लगेगा राहुकाल और कब हैं शुभ मुहूर्त? देखिए शुक्रवार का पंचांग

Aaj ka Panchnag, 13th August 2021: जानिए 13 अगस्त की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा शुक्रवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 13th August 2021 today
आज का पंचांग 13 अगस्त, aaj ka panchang 13th August 2021 
मुख्य बातें
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • नागपञ्चमी पर करें नाग देवता जी की विधिवत पूजा।
  • चावल व सफेद वस्त्र का दान है बेहद महत्वपूर्ण।

13 अगस्त 2021 का पंचांग: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की पञ्चमी है। आज नाग पञ्चमी व हस्त नक्षत्र है, अतः भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। नागपञ्चमी को नाग देवता जी की विधिवत पूजा करें व महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 13 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 13 अगस्त 2021
दिवस शुक्रवार
माह श्रावण, शुक्ल पक्ष
तिथि पञ्चमी
सूर्योदय 05:53 am
सूर्यास्त 06:59 pm
नक्षत्र हस्त
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि कन्या 07:29 pm तक फिर तुला
करण बालव 01:45 pm तक फिर कौलव
योग साध्य 01:48 pm तक फिर शुभ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:55 am से12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर