14 जुलाई 2021 का पंचांग: आज है गुप्तनवरात्र के चौथे दिवस का पावन व्रत, दुर्गासप्तशती का करें पाठ

Aaj ka Panchnag, 14th July 2021: पंचांग से मिलेगा बुधवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 14 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

panchang tithi in hindi shubh panchang muhurat aaj ka panchang 14 july 2021 today
पंचांग, aaj ka panchang 14 July 2021  
मुख्य बातें
  • आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है।
  • भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें।
  • बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

14 जुलाई 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है।आज गुप्तनवरात्र का चौथा दिवस का पावन व्रत है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। गुप्त नवरात्र के समय माता तारा की पूजा  करने का अनन्त पुण्य है।  इस समय दान का बहुत महत्व है।आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु बंगलामुखी मंत्र के जप करने का उत्तम फल है।आज बुधवार
है। बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 14 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 14 जुलाई 2021
दिवस बुधवार
माह आषाढ़, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 08:03am तक फिर पंचमी
सूर्योदय 05:37 am
सूर्यास्त 07:17 pm
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि सिंह
करण विष्टि08:03am तक फिर बव
योग

व्यतीपात01:26pm तक फिर वरियान

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है। 
विजय मुहूर्त 02:45pm से 03:39pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:07pm से 07:27pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 तक रहेगा। जीवन में कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर