आज का पंचांग, 14 मई 2021: अक्षय तृतीया पर करें अन्न दान के साथ वस्त्र दान, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

14 मई 2021 का पचांग: यहां जानिए शुक्रवार के दिन का पंचांग, जहां से आपको होगा शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। साथ ही पता चलेंगी दिन की ग्रह स्थितियां।

Panchang tithi in hindi aaj ka shubh panchang muhurat aaj ka panchang 14 May 2021 today
14 मई का पंचांग, Aaj ka Panchang 14 May 2021 
मुख्य बातें
  • विष्णु जी की विधिवत पूजा के साथ आज करें श्री सूक्त का पाठ।
  • हनुमानबाहुक के पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।
  • जानिए दिन के शुभ मुहूर्त और कब से शुरू हो रहा है राहुकाल।

14 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। आज अक्षय तृतीया है। रोहिणी नक्षत्र है। आज भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज व्रत रहें व विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज हनुमानबाहुक के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र केे बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 14 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 14 मई 2021
दिवस शुक्रवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष 
तिथि 05:37am तक द्वितीया फिर तृतीया
सूर्योदय 05:36 am
सूर्यास्त 06:59 pm
नक्षत्र

रोहिणी

सूर्य राशि मेष 11:41 pm तक फिर वृष
चन्द्र राशि वृष
करण कौलव
योग

सुकर्मा

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:51 am से12:44 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:25 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 06:47 pm से 07:09 pm तक।

आज राहुकाल-प्रात:काल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर