आज का पंचांग,14 सितंबर 2021: राधा अष्टमी के दिन रखें पावन व्रत , जानिए शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल?

14 September 2021 ka Panchang: मंगलवार के पूरे दिन को लेकर पंचांग से होगा शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 14 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Aaj Ka panchang 14th September 2021 Hindi sunset and sunrise time, Panchang, Panchang Today, panchang calendar, panchang september 2021
14 सितंबर का पंचांग, Panchang 14 September 2021 
मुख्य बातें
  • अष्टमी के दिन शिव पूजा व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
  • मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है।

14 September 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है।आज राधा अष्टमी का पावन व्रत है।ज्येष्ठा नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।इस दिन दान करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है।

अष्टमी के दिन शिव पूजा व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है।आज मंगलवार है। मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।

अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 14 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 14 सितम्बर  2021
दिवस मंगलवार
माह भाद्रपद, शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी01:09 pm तक फिर नवमी
सूर्योदय 06:09am
सूर्यास्त 06:24 pm
नक्षत्र ज्येष्ठा 07:09am तक फिर मूल
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि वृश्चिक07:09am तक फिर धनु
करण बव01:08pm तक फिर बालव
योग आयुष्मान
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:53am से 12:41pm तक
विजय मुहूर्त 02:43pm से 03:39pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:07pm से 07:38pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे​ तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल और शुभ कार्य इस समय करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर