आज का पंचांग, 16 July 2020: आज रूद्राभिषेक से मिलेगा पुण्य, जानें गुरुवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग, 16 July: आज एकादशी का व्रत रखें। भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। जानिए आज कब होगा शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Aaj ka Panchang 16 July 2020 आज का पंचांग
Aaj ka Panchang 16 July 2020 आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज एकादशी का व्रत रखें।
  • आज रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है।
  • जानें गुरुवार का शुभ व अशुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग 16 July 2020: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज गुरुवार है। आज व्रत रहें। भगवान शिव व व विष्णु जी की पूजा करें। आज रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातः काल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरंभ करें। सूर्य अभी मिथुन में हैं। तथा दिन में 11 बजकर 01 मिनट पर कर्क में आएंगे। आज शिव उपासना का महान दिवस है। आज एकादशी का व्रत रखें।

आज का पंचांग 16 जुलाई 2020

दिनांक 16 जुलाई
माह श्रावण
पक्ष कृष्ण
तिथि एकादशी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र कृतिका
करण बव
सूर्योदय 05:33 am
सूर्यास्त 07:21 pm
सूर्य राशि मिथुन सुबह 11 बजे तक, फिर कर्क
चन्द्र राशि वृष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:59 pm से 12:54 pm
विजय मुहूर्त 02:49 pm से 03:51 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:11 pm से 07:39 pm तक

मालूम हो कि गुरुवार, 16 जुलाई 2020 को राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर