19 मार्च 2022 का पंचांग: बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का है आज शुभ समय, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

19 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 19 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Panchang shubh muhurat Aaj ka Panchang 19 March 2022 today panchang tithi in hindi
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है।
  • आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है।
  • आज चन्द्रमा मीन राशि में है जिससे गुरु बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य रहेगा।

19 March 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। शनिवार है।आज होलीके अवसर पर प्रेम से होली खेलें। आज रात्रि में कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है।आज हस्त नक्षत्र है।आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें।आज दान पुण्य करें।आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

आज चन्द्रमा मीन राशि में है जिससे गुरु बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य रहेगा। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पढ़ें- धन वर्षा के लिए करें ये घरेलू टोटके, जल भरे पात्र में रखें चांदी की प्रतिमा

आज का पंचांग 19 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 19 मार्च 2022
दिवस शनिवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा होली
सूर्योदय 06:25am
सूर्यास्त 06:32pm
नक्षत्र हस्त
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि कन्या
करण कौलव
योग

वृद्धि

शुभ मुहूर्त- अभिजीत   12:11pm से 12:57pm तक
विजय मुहूर्त 02:26pm से 03:17pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09pm से 06:28pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर