Panchang 19 May: भगवान शिव के भक्त होंगे आज जन्मे बालक, आज ये घड़ी रहेगी शुभ

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Today Panchang 19 May 2020
Today Panchang 19 May, Aaj ka panchang 2020 

Today Panchang 19 May 2020: आज 19 मई है। हिंदी तिथि से ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज रेवती नक्षत्र है। आज चन्द्रमा गुरु प्रधान मीन राशि में है जो रात्रि में 07 बजकर 55 मिनट के बाद मेष राशि में जाएगा। मंगल कुम्भ राशि में आ गया है। सूर्य वृष में है।

पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातः काल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए।

मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-
आज सूर्य वृष में व चन्द्रमा मीन राशि में हैं। 07 बजकर 55 मिनट रात्रि में मेष में आएंगे। मंगल अब मकर से कुम्भ राशि में आ चुके हैं। आज जन्म लेने वाले बच्चे बहुत ही गुरु व शुक्र से प्रभावित बहुत ही प्रतिभाशाली होंगे।

रात्रि 07 बजकर 55 मिनट के बाद जन्म लेने वाले बच्चे चन्द्रमा के मेष में होने के कारण वे आध्यात्मिक ज्ञान  से भरे होंगे। गुरु उनको धनी बनाएगा व प्रधासनिक सेवा में उच्च पद दिलवा सकता है।

शनि व शुक्र कुशल कॉरपोरेट लॉयर बना सकता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर विदेश के किसी नामी विश्वविद्यालय के उच्च शिक्षा में जा सकते हैं व कुशल न्यायिक अधिकारी बन सकते हैं। ऐसे जातक भगवान शिव के भक्त होंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन उनको स्किन सम्बन्धित रोगों से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों से प्रत्येक मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करवाते रहना चाहिए।

आज क्या करें व क्या न करें-
आज घर पर ही हनुमान जी की पूजा करें। सुंदरकांड का पाठ करें। घर पर ही हवन करें। दान पुण्य करें। आज तनाव से बचने का समय है। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

यहां पढ़ें 19 मई का पंचांग

  • दिनांक-19 मई 2020
  • दिन- मंगलवार
  • माह-ज्येष्ठ
  • तिथि- द्वादशी05:30pm तक फिर त्रयोदशी
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • नक्षत्र- रेवती
  • करण-तैतिल
  • सूर्य राशि-मेष
  • चन्द्र राशि- मीन 07:55pm तक फिर मेष

शुभ मुहूर्त-1 अभिजीत-11:51 am से 12:46pm

2-विजय मुहूर्त-02: 40 pm से 03:29 pm

3-गोधूलि मुहूर्त- 06:48 pm से 07:08 pm

अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर