20 मार्च 2022 का पंचांग: राहुकाल में शुरू न करें कोई यात्रा, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

20 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 20 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

panchang tithi in hindi Panchang shubh muhurat Aaj ka Panchang 20 March 2022
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • आज चित्रा नक्षत्र है।
  • आज चन्द्रमा बुध प्रधान कन्या राशि में है।
  • 20 मार्च की जानें ग्रह स्थितियां?

20 March 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज रविवार है। आज चन्द्रमा बुध प्रधान कन्या राशि में है। चित्रा नक्षत्र है। आज रूद्राभिषेक कराने की उत्तम तिथि है।शिव उपासना करें। आज सूर्य से सम्बंधित द्रव्य गेंहू व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। सूर्य अभी मीन में हैं। आज शिवपुराण के पाठ का विशेष फल है। धार्मिक पुस्तकों का दान कष्टों से बचाएगा। सूर्य उपासना लाभदायक है।

पढ़ें- गणगौर व्रत की कथा हिंदी में, पौराणिक कहानी से जानें क्यों पति से छुपकर रखते हैं ये व्रत

आज का पंचांग 20 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 20 मार्च 2022
दिवस रविवार
माह फाल्गुन, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया
सूर्योदय 06:25am
सूर्यास्त 06:35pm
नक्षत्र चित्रा 
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि कन्या11:15am तक फिर तुला   
करण गरज 
योग

ध्रुव

शुभ मुहूर्त- अभिजीत    12:11pm से 12:56pm  
विजय मुहूर्त  02:29 pm से 03: 18pm तक
गोधुली मुहूर्त  06:08pm से 06:22pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर