Panchang Today, 22 अक्टूबर 2021 का पंचांग: कार्तिक-कृष्ण पक्ष की द्वितीया को भरणी नक्षत्र, जानिए शुभ मुहूर्त

22nd October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शुक्रवार के दिन के शुभ और अशुभ समय काल। 22 अक्टूबर 2021 के शुभ मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Aaj Ka panchang 22nd October 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 22nd October 2021, 22 अक्टूबर 2021 का पंचांग
22 अक्टूबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • धन प्राप्ति के लिए करें कनकधारास्तोत्र का पाठ।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय होता है सबसे बेहतर।
  • राहुकाल में आरंभ नहीं करना चाहिए कोई भी शुभ कार्य और यात्रा।

22 October 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज भरणी नक्षत्र है। भगवान राम जी की उपासना के साथ माता सीता जी की पूजा भी करें। अन्न दान व गाय को भोजन देकर पुण्य प्राप्त करें।शुक्रवार को चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 22 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 22 अक्टूबर 2021
दिवस शुक्रवार
माह कार्तिक, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया
सूर्योदय 06:29 am
सूर्यास्त 05:41 pm
नक्षत्र भरणी
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मेष
करण तैतिल
योग सिद्धि
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस अंतराल के दौरान कोई भी नया या शुभ काम करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर