Today Panchang 23 march 2020: प्रतिभाशाली होंगे आज जन्मे बच्चे, जानें कब है शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Today Panchang 23 march 2020
Today Panchang 23 march 2020 

Panchang 23 March 2020: आज माह फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज सोमवार है तथा चंद्रमा वृश्चिक राशि में है। आज भगवान शिव की उपासना का विशेष फल है। मुहूर्त के नियम जानना बहुत आवश्यक है। पंचांग उस दिन की शुभता तथा अशुभता का समय ज्ञात करवाता है।

शुभ तथा अशुभ मुहूर्त हम पंचांग की सहायता से ही जान सकते हैं। इससे शुभ तथा अशुभ यात्रा मुहूर्त का ज्ञान भी होता है। हम किस नक्षत्र में चल रहे हैं। प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है।

नक्षत्र के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या न करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है।राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है।

अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। विजय तथा अमृत मुहूर्त भी अच्छे माने जाते हैं। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते। जहां तक हो सके आप किसी भी शुभ यात्रा का आरंभ राहुकाल में न करें। राहुकाल में किसी भी शुभ कार्य को आरम्भ नहीं करना चाहिए। सूर्य अभी मकर राशि में ही चल रहे हैं।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य--

आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही प्रतिभाशाली होंगे। वो विद्वान व कल्पनाशील होंगे। वो तार्किक होते हैं। वो सुंदर व्यक्तित्व के स्वामी होंगे। वो डायनेमिक होते हैं। ऐसे बच्चे एमसीए या एमबीए की डिग्री लेते हैं।

ये बहुत ज्यादा पढ़ने पढ़ाने में विश्वास करेंगे। यात्रा के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो चिकित्सा शिक्षा के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत होते हैं प्रायः रोग की संभावना नहीं रहेगी। ये माता पिता तथा बड़ों के आज्ञाकारी होते हैं।

इनके भाग्य में धन की प्राप्ति खूब रहती हैं। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये बहुत ही चल व अचल संपत्ति के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव सरल तथा वाणी मृदुलता व आकर्षण से भरा होगा। इनके जीवन में सामाजिक तथा धार्मिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे।

ऐसे जातक बहुत ही दानी तथा सहायता करने वाले होंगे। अपने कुल की कीर्ति को बढ़ाएंगे। कभी-कभी अभिनय व लेखन में इनकी विशेष प्रवीणता इनको विश्वस्तरीय सफलता दिलवा सकती है। ऐसे जातक बहुत अच्छे फ़िल्म निर्देशक भी हो सकते हैं। इनकी भावुकता इनके लिए कभी कभी नुकसान दायक बन जाएगी।

ऐसे बच्चे बहुत सफल वक्ता भी हो सकते हैं। राजनीति में भी सफल हो सकते हैं। ऐसे जातक बड़े होकर सफल सर्जन के साथ साथ किसी पॉलिटिकल पार्टी के प्रवक्ता भी हो सकते हैं। इनको हनुमान जी व शिव जी की उपासना करते रहना चाहिए। समय समय पर अन्न दान करते रहना चाहिए।

यहां पढ़ें सोमवार का शुभ और अशुभ समय...

  • वार-सोमवार
  • माह-फाल्गुन
  • पक्ष-कृष्ण
  • तिथि-चतुर्दशी
  • नक्षत्र-पूर्वाभाद्रपद
  • करण- शकुनि
  • सूर्योदय-06:20am
  • सूर्यास्त-06:35 pm
  • सूर्य राशि-मीन
  • चंद्र राशि-कुम्भ

शुभ मुहूर्त-1-अभिजीत-12:03pm से 12:53pm तक

विजय मुहूर्त-02:31pm से03:20 pm तक

अशुभ मुहूर्त-राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09  बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर