Panchang Today, 24 अक्टूबर 2021 का पंचांग: कार्तिक-कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ, जानिए शुभ मुहूर्त

24th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के शुभ और अशुभ समय काल। 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ के दिन के शुभ मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Aaj Ka panchang 24th October 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 24th October 2021, 24 अक्टूबर 2021 का पंचांग
24 अक्टूबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • भगवान सूर्य की उपासना के साथ रविवार को करें हनुमान जी की पूजा।
  • सुहागिन महिलाएं करवा चौथ व्रत के साथ करें दान पुण्य।
  • जानिए 24 अक्टूबर के शुभ मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

24 October 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है व रोहिणी नक्षत्र है। आज करवा चौथ का व्रत है। रविवार को भगवान सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुहागिन महिलाएं व्रत रहें व दान पुण्य करें। गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है। सूर्य के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 24 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 24 अक्टूबर 2021
दिवस रविवार
माह कार्तिक, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 06:31 am
सूर्यास्त 05:40 pm
नक्षत्र रोहिणी
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि वृष
करण बव
योग वरीयान
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:55 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस समय अंतराल में कोई भी नया या शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर