25 जुलाई 2021 का पंचांग: इस पवित्र माह में रुद्राभिषेक का है विशेष फल, जानें शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल?

Aaj ka Panchnag, 25th July 2021: पंचांग से मिलेगा रविवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 25 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

aaj ka panchang 25 july 2021 today| panchang tithi in hindi| aaj ka shubh panchang muhurat| 25 जुलाई 2021 का पंचांग| रुद्राभिषेक का विशेष फल, जानें पंचांग से शुभ मुहूर्त और राहुकाल|
पंचांग, aaj ka panchang 25 July 2021  
मुख्य बातें
  • आज श्रवण नक्षत्र है।
  • आज से श्रावण माह प्रारंभ हो जाएगा।
  • इस माह करें भगवान शिव जी की उपासना।

25 जुलाई 2021 का पंचांग: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। 05:51am के बाद द्वितीया है। आज श्रवण नक्षत्र है। आज से श्रावण माह प्रारंभ हो जाएगा। इस माह में भगवान शिव जी की उपासना के साथ दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है।इस पवित्र माह में रुद्राभिषेक करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज रविवार है। आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 25 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 25 जुलाई 2021
दिवस रविवार
माह श्रावण,कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा 05:51am तक फिर द्वितीया 
सूर्योदय 05:43 am
सूर्यास्त 07:11 pm
नक्षत्र श्रवण
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि मकर10:49pm तक फिर कुंभ
करण कौलव05:51am तक फिर तैतिल
योग आयुष्मान12:55am तक फिर सौभाग्य 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:58pm से12:54pm तक 
विजय मुहूर्त  02:44pm से 03:39pm तक 
गोधुली मुहूर्त  07:03pm से 07:29pm तक 

आज राहुकाल- सायंकाल04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर